भारत ही नहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इस फसल की मांग, फिर भी किसान क्यों नहीं कर रहे उत्पादन

By: MeriKheti
Published on: 08-Aug-2023

आज हम इस लेख में आपको ब्लूबेरी नाम की अनोखी फसल के विषय में बताऐंगे। सामान्य रूप से किसान इस फसल की खेती करते नहीं हैं। परंतु, बाजार में इनकी मांग इतनी होती है, कि जो भी किसान इस फसल खेती करते हैं उनको काफी मोटा मुनाफा अर्जित होता है। भारत में फिलहाल किसान पारंपरिक फसलों से हट कर अलग प्रकार की फसलों की ओर रुझान कर रहे हैं, जहां से उसे अच्छा मुनाफा हो। आज हम ऐसे ही किसानों के लिए एक भिन्न प्रकार की फसल लेकर आए हैं, जिसको यदि आपने एक एकड़ में लगा दिया तो आपको उससे तकरीबन 60 लाख रुपये का मुनाफा अर्जित होगा। ये फसल बाजार में तकरीबन एक हजार रुपये किलो के भाव बिकती है। आगे हम इस लेख में जानेंगे कि यह कौनसी फसल और इसकी खेती कैसे होती है।

जानिए इस फसल के बारे में

आज हम जिस अद्भुत फसल की बात कर रहे हैं, उसका नाम ब्लूबेरी  है। सामान्य तौर पर किसान इस फसल की खेती नहीं करते हैं। परंतु, बाजार में इनकी मांग इतनी होती है, कि जो भी इसकी खेती करते हैं, उन्हें तगड़ा मुनाफा अर्जित होता है। ये फसल भारत के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी बिकता है। भारतीय बाजार में तो कभी कभी ये एक हजार रुपये किलो तक भी बेचा जाता है। भारत के अंदर यदि आप इसकी खेती करना चाहते हैं, तो इसके लिए मई से जुलाई एवं अगस्त शुरुआत का महीना सबसे अच्छा होता है। हालांकि, बहुत बार जगह और मौसम के अनुरूप इसकी खेती अगेती और विलंभ से भी की जाती है।

ये भी पढ़ें:
ऐसे एक दर्जन फलों के बारे में जानिए, जो छत और बालकनी में लगाने पर देंगे पूरा आनंद

ब्लू बेरी की खेती कैसे होती है

इसकी खेती का सबसे बेहतरीन हिस्सा यह है, कि इसकी खेती आपको प्रति वर्ष नहीं करनी पड़ती। यानी कि एक बार अगर आपने इसकी खेती कर ली तो दस वर्ष तक आप इससे उत्पादन कर सकते हैं। इसकी खेती के लिए सबसे पहले फसल की रोपाई की जाती है। इसके कुछ महीनों के उपरांत इसमें फल लगने शुरू हो जाते हैं। फल जब पक जाएं तो इनको तोड़ कर आप इनके पौधों की फिर से छँटाई कर दें। ऐसा कर के आप एक पौधे से दस वर्ष तक फसल हांसिल कर सकते हैं।

श्रेणी