पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सूची में अब कितने लाख किसानों को शामिल किया गया है ?

Published on: 28-Dec-2023

भारत सरकार किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए सरकार का प्रमुख लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा पात्र कृषकों तक पीएम किसान योजना का फायदा पहुंचाने से है। योजना के तहत अब 34 लाख कृषकों को जोड़ा गया है। सरकार की तरफ से कृषकों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए विभिन्न योजनाएं निर्मित की जाती हैं। बतादें, कि इन योजनाओं के माध्यम से किसान भाइयों को आर्थिक सहायता भी दी जाती है।  किसान भाइयों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इसके माध्यम से पात्र किसान भाइयों के खातों में प्रति वर्ष 6 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जा रही थी। परंतु, सरकार ने बड़े पैमाने पर किसानों को योजना से बाहर कर दिया था। हालाँकि, अब सरकार ने लाखों कृषकों को योजना में पुनः शम्मिलित किया है। 

पीएम किसान लाभार्थी किसानों का विगत वर्ष का आंकड़ा 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल से जुलाई 2022 के मध्य लाभार्थी कृषकों की तादात 10.47 करोड़ रुपए थी। बतादें, कि कुछ ही माह के पश्चात गिर गई और 8.12 करोड़ हो गई है। परंतु, अब सरकार ने 34 लाख कृषकों को योजना में जोड़ा है, जिसमें सबसे ज्यादा किसान उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। जाँच के मुताबिक, सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना का फायदा प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें:
ये किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं उठा पाऐंगे

लाभार्थी कृषकों को सम्मिलित करने के क्या आंकड़े हैं ?

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि 34 लाख किसान लाभार्थियों में से सर्वाधिक उत्तर प्रदेश में 8.50 लाख किसान, राजस्थान में 2.39 लाख, मणिपुर में 2.27 लाख, झारखंड में 2.2 लाख और महाराष्ट्र के 1.89 लाख किसान शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विकसित भारत यात्रा के माध्यम से भी इस योजना में बड़ी तादात में कृषकों को जोड़ा जा रहा है। यह यात्रा 15 नवंबर को प्रारंभ हुई है, जोकि 26 जनवरी तक चलेगी। पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रति चार माह में डीबीटी के माध्यम से समान किस्तों में 6,000 रुपये मिलते हैं। यह योजना 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पूर्व 24 फरवरी, 2019 को शुरू की गई थी।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस प्रकरण को लेकर क्या कहा है ?

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में कहा है, कि जुलाई 2022 तक पीएम किसान लाभार्थियों की संख्या 10.47 करोड़ थी। परंतु, एक वर्ष में 20 फीसद की गिरावट आई है। इसी वर्ष 15 नवंबर को भारत संकल्प यात्रा में 34 लाख लोग शामिल हुए थे। इसमें सर्वाधिक किसान उत्तर प्रदेश राज्य में हैं। 

श्रेणी
Ad