सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2024 : महिंद्रा ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री में 18% प्रतिशत कमी

Published on: 06-Mar-2024

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने फरवरी 2024 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार महिंद्रा ने फरवरी महीने में देश में 20,121 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है। वहीं, विदेशों में महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।

महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने फरवरी 2024 के लिए अपनी ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। सेल्स रिपोर्ट में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री, कुल ट्रैक्टर बिक्री और निर्यात ट्रैक्टर बिक्री के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा ने फरवरी 2024 में कुल 21, 672 ट्रैक्टर बेचे हैं। 

वहीं, विगत वर्ष की समकुल बिक्री 25,791 ट्रैक्टर थी। इस हिसाब से देखा जाए तो फरवरी 2024 में ट्रैक्टर की बिक्री काफी कम रही है। ट्रैक्टर बिक्री में 16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

यदि हम विशेष रूप से घरेलू बाजार में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो महिंद्रा ने फरवरी 2023 में बेचे गए 24,619 ट्रैक्टरों की अपेक्षा फरवरी 2024 में घरेलू बाजारों में 20121 ट्रैक्टर बेचे हैं। इस प्रकार महिंद्रा की घरेलू बाजारों की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में 18% प्रतिशत की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें: Dec 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट क्या कहती है?

वहीं, निर्यात बाजारों में अपना मजबूत दबदबा बनाते हुए, महिंद्रा ने फरवरी 2023 में 1,172 ट्रैक्टर के मुकाबले फरवरी 2024 में 1, 551 ट्रैक्टरों का निर्यात किया है। 

इस तरह साल-दर-साल निर्यात ट्रैक्टर की बिक्री में 32% प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बढ़ती लोकप्रियता की तरफ संकेत करता है।

आंकड़ों के अनुसार, हर एक क्षेत्र में महिंद्रा की चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक की बिक्री में गिरावट आई है। चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। निर्यात ट्रैक्टर बिक्री में 27% प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और कुल ट्रैक्टर बिक्री में 5% प्रतिशत की कमी आई है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने फरवरी 2024 के दौरान कंपनी के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हमने फरवरी 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 20121 ट्रैक्टर बेचे हैं। दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों को अभी भी अनियमित और कमजोर मानसून की वजह कृषि तनाव का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ते पांच ट्रैक्टर

हालांकि, रबी फसल की कुल पैदावार अच्छी होनी की आशा है और गेहूं की उपज में भी काफी बढ़ोतरी देखी जायेगी। क्योंकि सरकार गेहूं की फसल की शीघ्र खरीद का समर्थन कर रही है। कुछ राज्यों में अभी से ही फसल कटाई चालू हो गई है। 

विभिन्न ग्रामीण योजनाओं और आसान ऋण से भविष्य में ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। निर्यात बाजार में हमने 1551 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक हैं।"

श्रेणी