महुआ के तेल से किसान अच्छी-खासी आमदनी कर सकते हैं

Published on: 16-Jun-2023

महुआ का तेल शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। क्योंकि इसके अंदर कई सारे अहम व महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे कि फाइबर, प्रोटीन और विटामिन आदि मौजूद रहते हैं। महुआ का पेड़ सामन्यतः गांव में आज भी नजर आ जाएगा। हालाँकि, पूर्व की तुलना में इनकी तादात काफी शीघ्रता से घटती जा रही है। उसकी मुख्य वजह अनुमानुसार महुआ के पेड़ से होने वाले फायदों की जानकारी का अभाव है। अब बताइए जब लोगों को इससे होने वाले फायदों के विषय में नहीं पता होगा, तो वह उस पेड़ की देखभाल और रोपण क्यों करेंगे ? सबसे बड़ी बात यह है, कि किसान यदि चाहें तो महुआ के पेड़ से प्रति सीजन में लाखों की आय कर सकते हैं। अगर आप अच्छी खासी जमीन के मालिक हैं, तो आप महुआ का बाग लगा सकते हैं। उसके बाद आप प्रतिवर्ष इसके सीजन में अच्छी आमदनी कर सकते हैं। विशेष तौर पर इसके तेल से कृषकों को अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। क्योंकि महुआ के फल से निकलने वाला तेल बेहद स्वास्थ्य वर्धक होता है और इसकी हमेशा बाजार में बनी रहती है। महुआ का तेल किसानों को काफी मुनाफा दिला सकता है।

महुआ के फल से तेल निकालने की विधि

महुआ के पेड़ की सर्वोच्च खासियत यह है, कि इसके फूल एवं फल दोनों से किसान भाई आमदनी कर सकते हैं। किसान इसके गिरते हुए फूलों को इकट्ठा कर के सुखा कर बेचते हैं। सूखे महुआ के फूलों का किसानों को बेहतर भाव मिलता है। साथ ही, इसके फल से निकलने वाले तेल की भी बाजार में खूब मांग रहती है। आपको बतादें, कि महुआ के फल से तेल निकालने के लिए सर्वप्रथम इसको छील कर इसकी गुठली निकाली जाती है। उसके बाद इस गुठली को छील कर उसके अंदर का हिस्सा निकाल कर उसको सुखाया जाता है। जब यह पूर्णतय सूख जाता है, तब इसका तेल निकल जाता है। महुआ के तेल की खासियत यह है, कि यह जितना प्राचीन होता है, इसके भीतर उतने ही अधिक औषधीय गुण बढ़ जाते हैं।

ये भी पढ़ें:
चावल की भूसी से तेल बनाकर मालामाल हुआ यह किसान

महुआ तेल में मौजूद गुण

आपको बतादें, कि महुआ के तेल के अंदर प्रोटीन, फाइबर और विटामिन जैसे पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं। इस वजह से इसका नियमित सेवन आपके शरीर को महत्वपूर्ण पोषण प्रदान करता है। साथ ही, महुआ तेल विटामिन ई का एक बेहतरीन स्रोत है, जो एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर कार्य करता है। वहीं, आपके शरीर को विभिन्न प्रकार के बेकार तत्वों से बचाता है। साथ ही, महुआ के तेल में फाइटोस्टेरोल नामक पोषक तत्व उपस्थित रहता है, जो कोलेस्ट्रॉल को काबू करने एवं दिल से जुड़े स्वास्थ्य को सुधारने में सहायता करता है। बतादें, कि इसके तेल में पोलीयूनसेटेड फैट विघमान रहता है, जो कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। महुआ के तेल के अंदर विटामिन ई और विटामिन बी भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जो कि मांसपेशियों को काफी शक्ति प्रदान कर सकती है। इस वजह से जब आप महुआ तेल से शरीर की मालिस करते हैं, तो आपकी शारीरिक थकावट के साथ-साथ आपका दर्द भी ठीक हो जाता है।

श्रेणी