इस राज्य के किसान ने जैविक विधि से खेती कर कमाए लाखों अन्य किसानों के लिए भी बने मिशाल

इस राज्य के किसान ने जैविक विधि से खेती कर कमाए लाखों अन्य किसानों के लिए भी बने मिशाल

0

पंजाब के किसान तरसेम सिंह ने अपने छोटे से खेत में सब्जियों की खेती चालू की थी। आज के समय में उनकी उगाई सब्जियां पंजाब के बड़े शहरों में बिक रही हैं। पंजाब राज्य के जालंधर जनपद के अंतर्गत एक काहलवां गाँव पड़ता है। यहां के एक किसान तरसेम सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत से सिद्ध करके दिखाया है, कि सब्जियों एवं बागवानी के जरिए से अपनी किस्मत बदली जा सकती है। ऐसे में हम आपको इस किसान के विषय में बताऐंगे और समझने का प्रयास करेंगे कि कैसे इस आधुनिक युग में कम खेत से सब्जियों की खेती और बागवानी की जा सकती है।

किसान तरसेम पूर्णतय जैविक खेती करते हैं

बतादें, कि किसान तरसेम सिंह विगत कई वर्षों से सब्जियों एवं फलों की सफलतापूर्वक खेती कर रहे हैं। वह प्रति वर्ष अपने खेतों में मौसमी सब्जियों की खेती करते हैं, जिसमें वह मुख्य रूप से पालक, आलू, तोरी, भिंडी, साग और धनिया आदि शम्मिलित है। तरसेम सिंह अपनी सब्जी की खेती में किसी भी प्रकार के कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वह सिर्फ स्थानीय खाद और किसानों से मिले खाद का इस्तेमाल करते हैं। वह खेती किसानी का समस्त कार्य खुद से ही करते हैं, जिससे उनका खेती की लागत भी कम हो जाती है।

ये भी पढ़े: जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए इतने रुपये का अनुदान दे रही है ये राज्य सरकार

किसान तरसेम सिंह सब्जी की खेती के अतिरिक्त बागवानी भी करते हैं। उन्होंने अपने खेतों में आलू-बुखारा, नींबू, आम और लीची के वृक्ष रोपे हैं, जिनसे उन्हें प्रति वर्ष मौसमी फल मिलते हैं। ये फल उनकी आमदनी को और ज्यादा बढ़ा देते हैं।

बागवानी किसान तरसेम ने अपनी सब्जियों व फलों को बेचने को लेकर क्या कहा है

तरसेम का कहना है, कि वह कादी शहर में अपनी सब्जियों और फलों को स्वयं बेचते हैं। उनका कहना है, कि आज कल की खेती पूर्णतय रासायनिक उर्वरकों पर आश्रित हो गई है। लोग इससे बचने के उपाय भी खोज रहे हैं। ऐसे में उनकी सब्जियां जैविक ढ़ंग से पैदा की गई हैं, जिसे लोग ज्यादा भाव भी देकर खरीद रहे हैं। तरसेम सिंह किसान प्रशिक्षण शिविरों, किसान मेलों और अन्य कार्यक्रमों के दौरान भी अपनी उपज को अच्छी कीमतों पर बेचते हैं। किसान तरसेम सिंह ने लघु कृषकों को कहा है, कि सब्जी एवं फल का उत्पादन उनके लिए एक बेहतर विकल्प है। छोटे किसानों को कम जमीन से ज्यादा आय अर्जित करने के लिए सब्जी और बागवानी को अवश्य अपनाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More