जायफल की खेती किसान प्राकृतिक विधि से करके दोगुनी आय कर सकते हैं

By: MeriKheti
Published on: 08-Sep-2023

जायफल एक नगदी फसल है। प्राकृतिक ढ़ंग से इसकी खेती कर किसान काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। भारत देश में हर तरह की फसलों की खेती की जाती है। इस बदलते खेती के युग में फिलहाल किसान नगदी फसल की खेती की तरफ अधिक रुझान कर रहे हैं। इस नगदी फसल की खेती से मुनाफा अर्जित कर किसान संपन्न हो रहे हैं। आगे इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक फसल जायफल की खेती के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं। इसे नकदी फसल के रूप में ही उगाया जाता है। आज कल किसान इसकी खेती प्राकृतिक ढ़ंग से कर काफी मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।

जायफल की खेती हेतु उपयुक्त मृदा

विशेषज्ञों के मुताबिक, जायफल के लिए बलुई दोमट एवं लाल लैटेराइट मृदा सबसे अच्छी होती है। इसका पीएच मान 5 से 6 के मध्य होना चाहिए। इसके बीज की बुवाई के पहले खेत की गहरी जुताई की आवश्यकता होती है। ये भी पढ़े: जानें मसालों से संबंधित योजनाओं के बारे में जिनसे मिलता है पैसा और प्रशिक्षण

जायफल की खेती हेतु उपयुक्त जलवायु

जायफल एक सदाबहार पौधा होता है। इसकी बिजाई करने के लिए 22 से 25 डिग्री के तापमान की आवश्यकता होती है। अत्यधिक गर्मी वाले क्षेत्रों में इसकी खेती अच्छे से नहीं हो पाती है। जायफल के बीज अंकुरित ही नहीं हो पाते हैं।

खेत की तैयारी किस प्रकार करें

बीज की बुवाई के उपरांत खेत की बेहतर ढ़ंग से सिंचाई कर दें। इसके लिए खेत में गड्डे भी तैयार किए जाते हैं। खेत की मिट्टी पलटने के लिए हल से गहरी जुताई करें। 4 से 6 दिन गुजरने के उपरांत खेत में कल्टीवेटर की सहायता से 3 से 4 बार जुताई करें।

जायफल की फसल में आर्गेनिक खाद का उपयोग

जायफल के पौधों की बुवाई के पश्चात खेतों में लगातार उचित अंतराल पर खाद देते रहना चाहिए। खेत में गोमूत्र एवं बाविस्टीन के मिश्रण को डाल देना चाहिए। जायफल की पौध तैयार करने के लिए आर्गेनिक खाद, गोबर, सड़ी गली सब्जियों का उपयोग करना चाहिए। ये भी पढ़े: बीजीय मसाले की खेती में मुनाफा ही मुनाफा

जायफल से कितनी पैदावार होती है

जायफल का उत्पादन 4 से 6 साल बाद चालू हो जाती है। इसका वास्तविक लाभ 15 से 18 वर्ष उपरांत मिलना शुरू होता है। इसके पौधों में फल जून से अगस्त माह के मध्य लगते हैं। यह पकने के पश्चात पीले रंग के हो जाते हैं। इसके उपरांत जायफल के बाहर का आवरण फट कर बाहर निकल जाता है। अब आपको इसकी तुड़ाई कर लेनी चाहिए।

श्रेणी