सब्ज्यिों की रानी मटर की करें खेती
जिन क्षेत्रों में श्रमिकों की उपलब्धता है वहां मटर की खेती किसानों के लिए वरदान बन सकती है। मटर कच्ची और दाने दोनों प्रयोग के लिए लगाई जाती है। कच्ची फली तोड़कर किसान कम समय में ही लागत को निकाल सकते हैं और बाकी की फसल को दाने के लिए पकाकर मुनाफा ले सकते हैं। इस तरह की खेती में अच्छी आय के लिए थोड़ी अगेती करना आवश्यक है। समूचे देश में जितनी मटर की खेती होती है उसकी आधी अकेले उत्तर प्रदेश में होती है। मध्य प्रदेश, उड़ीसा एवं बिहार में भी मटर की खेती हाती है।
भूमि की तैयारी
मटर की खेती विभिन्न प्रकार की उपजउू मृदा में हो सकती है लेकिन गंगा के मैदानी भागों की गहरी दोमट मिट्टी इसके लिए सबसे अच्छी रहती है। अच्छे अंकुरण के लिए मिट्टी में नमी भी रहे और खेत में ढ़ेल नहीं होने चाहिए।
मटर की प्रमुख प्रजातियाँ और उनकी खूबी
रचना किस्म 20-22 कुंतल उपज देती है। इसे संपूर्ण उत्तर प्रदेश में लगाया जा सकता है। यह सफेद फफुन्द अवरोधी है तथा 135 दिन में पक जाती है। इन्द्र किस्म 30—32 कुंतल उपज देती है। बुन्देलखण्ड में लगाने योग्य। मालवीय मटर-२ की उपज 20-25 कुंतल, पूर्वी एवं पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में बोने योग्य। शिखा किस्म से भी 30 कुंतल तक उपज मिलती है। अपर्णा किस्म से 25-30 कुंतल व मध्य पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र हेतु उपयुक्त। के.पी.एम.आर. 522 से 25-30 कुंतल उपज मिलती है। यह पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में बोने योग्य, सफेद फफूंद अवरोधी है। पूसा प्रभात एवं पूसा पन्ना किस्में 18-20 कुंतल उपज, पूर्वी मैदानी क्षेत्र में लगाने योग्य बेहद कम समय में पकने वाली हैं। अमन किस्म पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए है। इससे 30 कुंतल तक उत्पादन मिलता है। प्रकाश एवं हरियाल किस्में 32 कुंतल तक उपज देती हैं। यह क्रमश: बुन्देलखण्ड एवं पश्चिमी यूपी के लिए संस्तुत हैं। मटर की फसल, खरीफ ज्वार, बाजरा, मक्का, धान और कपास के बाद उगाई जाती है। मटर, गेंहूँ और जौ के साथ अंतः पसल के रूप में भी बोई जाती है। हरे चारे के रूप में जई और सरसों के साथ इसे बोया जाता है। बिहार एवं पश्चिम बंगाल में इसकी उतेरा विधि से बुआई की जाती है।बीजोपचार जरूरी
हर दलहनी फसल का बीजोपचार जरूरी है। पहले रासायनिक फफूंदनाशक से एवं बाद में राइजोबियम कल्चर से उपचारित करके बोने से रोग प्रभाव कम होता है और उपज ज्यादा मिलती है। मटर की बुआई मध्य अक्तूबर से नवम्बर तक की जाती है जो खरीफ की फसल की कटाई पर निर्भर करती है। समय पर बुआई के लिए 70-80 किग्रा. बीज/है. पर्याप्त होता है। पछेती बुआई में 90 किग्रा./है. बीज होना चाहिए। सीड ड्रिल से 30 सेंमी. की दूरी पर बुआई करनी चाहिए। बीज की गहराई 5-7 सेंमी. रखनी चाहिये। बौनी किस्म की मटर के लिए बीज दर 100 किलोग्राम/है. उपयुक्त है। उर्वरक – मटर में सामान्यतः 20 किग्रा, नाइट्रोजन एवं 60 किग्रा. फास्फोरस बुआई के समय देना पर्याप्त होता है। सिंचाई- मटर में पहली हल्की सिंचाई फूल आने के समय और दूसरी सिंचाई फलियाँ बनने के समय करनी चाहिए। खतपतवार नियंत्रण – खेत में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार, जैसे-बथुआ, सेंजी, कृष्णनील, सतपती अधिक हों तो 4-5 लीटर स्टाम्प-30 (पैंडीमिथेलिन) 600-800 लीटर पानी में प्रति हेक्टेयर की दर से घोलकर बुआई के तुरंत बाद छिड़काव कर देना चाहिए।
रोग एवं कीट प्रबन्धन
रतुआ –
मूल विगलन-
जमीन के पास के हिस्से से नये फूटे क्षेत्रों पर इस रोग का प्रकोप होता है। 3 ग्रा. थीरम+1 ग्राम कार्बेन्डाजिम प्रति किलोग्राम बीज की दर से बीजोपचार करें खेत का जल निकास ठीक रखें।
कीट
तना मक्खी - ये पूरे देश में पाई जाती है। पत्तियों, डंठलों और कोमल तनों में गांठें बनाकर मक्खी उनमें अंडे देती है।
मांहू (एफिड) - कभी-कभी मांहू भी मटर की फसल को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इनके बच्चे और वयस्क दोनों ही पौधे का रस चूस लेते हैं। इससे फलियाँ सूख जाती हैं। हल्क पानी के छिडकाव या बेहद हल्की कीटनाशक ही इसको मारने के लिए काफी है।
मटर का अधफंदा (सेमीलूपर) - यह मटर का साधारण कीट है। इसकी गिड़ारें पत्तियाँ खाती है। २% फोरेट से बीज उपचार करें या 1 किग्रा. फोरेट प्रति हेक्टेयर की दर से खेत की मिट्टी में बुआई के समय मिला दें। आवश्यकता होने पर पहली निकलने की अवस्था में फसल पर 0.03% डामेथोएट 400 से 500 लीटर पानी में मिलाकर घोल कर प्रति हेक्टेयर छिड़कें।
कटीला फली भेदक (एटीपेला) - यह फली भेदक उत्तर भारत में अधिक पाया जाता है।

सब्जी वाली मटर को 20 से 25 सेंटीमीटर की दूरी पर पंक्तियों में बोना चाहिए।
पूसा प्रभात डीडीआर 23 किस्म बिहार उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लिए उत्तम है यह सिंचित एवं बारानी अवस्थाओं के लिए है। इसकी उपज 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक आती है। यह बोनी और शीघ्र पकने वाली, फफूद को लेकर प्रतिरोधी किस्में है। पकाव अवधि 100 दिन है।
पूसा पन्ना डीडीआर 27 कृष्ण उत्तर पश्चिमी क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान एवं उत्तराखंड के लिए संस्तुत की गई है। यह सिंचित एवं 12वीं अवस्थाओं के लिए है। इसकी उपज 18 क्विंटल तक होती है। यह पकने में अधिकतम 90 दिन लेती है और बोनी किस्में है। चुर्याणीय फफूंद रोग को लेकर यह भी प्रतिरोधी है।
रचना किस्म 20 से 25 क्विंटल तक उपस्थिति है। यह पकने में 130 से 35 दिन लेती है और संपूर्ण उत्तर प्रदेश में बोई जा सकती है।
इंद्र कृष्ण की मटर 30 से 32 क्विंटल पैदावार देती है और 130 दिन में पक जाती है। बुंदेलखंड एवं मध्य उत्तर प्रदेश के लिए संस्तुत है।
शिखा किस्में 25 से 30 कुंटल उपज देती है और 125 दिन में पक कर तैयार हो जाती है।
मालवीय मटर 1522 32 कुंटल उपज देती है और 120 दिन में पक जाती है। संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए है।
जेपी 885 मटर 20 से 25 कुंटल उपज देती है और 135 दिन में पक जाती है। यह किस्म बुंदेलखंड के लिए उपयुक्त है।
पूसा प्रभात किस्म 15 से 18 कुंटल उपस्थिति है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए संस्तुत है।
मटर की जयपुर जाति 32 से 35 क्विंटल उपज देती है। 130 दिन में पक कर तैयार होती है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए है।
मटर की सपना किस्म 30 से 32 कुंटल उपस्थिति है 125 दिन में पकती है। संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए है।
प्रकाश किस्म की मटर 32 कुंटल उपज देती है और बुंदेलखंड के लिए है।
अमन 2009 किस्म 28 से 30 कुंटल उपज देती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए संस्तुति या किसान सभा 100 दिन में पकती है।





