Ad

melon

ताइवानी तरबूज व खरबूज के फलों से किसान कमा रहे लाखों में मुनाफा

ताइवानी तरबूज व खरबूज के फलों से किसान कमा रहे लाखों में मुनाफा

आजकल ताइवानी तरबूज व खरबूज का उत्पादन करके किसान लाखों रुपये की आमदनी कर रहे हैं। बिहार राज्य के कैमूर निवासी किसान इस फसल के माध्यम से प्रत्येक चार माह के अंदर 50 से 60 लाख रुपये की आमदनी अर्जित कर लेते हैं। 

इसलिए अन्य किसान भी उनसे खेती के तरीके और विधियों के बारे में प्रशिक्षण लेने हेतु आ रहे हैं। खेती किसानी द्वारा भारतीय लाखों रूपये का मुनाफा अर्जित करते हैं। 

आपको बतादें, कि धान, गेहूं, मक्का के साथ और भी फसलों का उत्पादन कर लाखों रुपये की आय करते हैं। साथ ही, प्राकृतिक आपदाएं जैसे बारिश, बाढ़ एवं सूखा इत्यादि किसानों की फसलों में बेहद हानि पहुँचाते हैं। 

विशेषज्ञों के मुताबिक, किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर के अन्य आधुनिक एवं मुनाफादायी फसलों की तरफ रुख करने की आवश्यकता है। क्योंकि वर्तमान दौर में किसान खेती किसानी के नवीन एवं आधुनिक विधि व तरीका अपनाएँ तो किसान लाखों में मुनाफा कमा सकते हैं। 

इसी प्रकार की फसल के अंतर्गत ताइवानी तरबूज एवं खरबूज भी आता है। जो किसानों को कम खर्च के जरिये मोटा लाभ दिलाने में सहायक साबित होता है।

बिहार राज्य के उत्पादक लाखों में कमा रहे हैं

बिहार राज्य में कैमूर जनपद के डारीडीह निवासी मुन्ना सिंह द्वारा ताइवानी तरबूज व खरबूज का उत्पादन किया जा रहा है। आपको बतादें, कि मुन्ना सिंह 20 एकड़ भूमि पर ताईवान तरबूज व खरबूज का उत्पादन करते हैं। 

मुन्ना सिंह ने मीडिया के जरिये कहा है, कि 3 से 4 माह के अंतर्गत फसल से 50 से 60 लाख रुपये तक का लाभ लिया जाता है। लेकिन किसानों को काफी समझदारी व जागरुकता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। 

ये भी देखें: रबी के सीजन में तरबूज की खेती कर किसान हो रहे हैं मालामाल जानें क्या है तकनीक

इन फलों से कितना मुनाफा और कितना खर्च आता है

जैसा कि उपरोक्त में हमने आपको बताया कि मुन्ना सिंह जी ताइवानी तरबूज और खरबूज का उत्पादन करके लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। अगर हम उत्पादन में किए जाने वाले खर्च के विषय में बात करें तो एक एकड़ में उत्पादन करने में लगभग एक लाख रूपये का खर्च होता है। 

यदि उत्पादन की बात करें तो एक एकड़ भूमि में उत्पादन से तकरीबन 3 से 4 लाख रुपये तक का मुनाफा हाँसिल हो जाता है। मुन्ना सिंह के मुताबिक, इन फलों बाजार में भाव 40 से लेकर 70 रुपये प्रतिकिलो तक रहता है।

मुन्ना सिंह काफी लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं

विशेष बात यह है, कि मुन्ना सिंह खेती के माध्यम से स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। मुन्ना सिंह ने 40 लोगों को रोजगार दिया हुआ है। हालांकि इन 40 लोगों में 5 से 6 व्यक्तियों को ही निर्धारित सैलरी प्रदान की जाती है। 

इनके अतिरिक्त लोगों को 300 से 400 रुपये दिहाड़ी के आधार पर प्रदान किया जाता है। मुन्ना सिंह इन सबके अलावा बहुत सारे लोगों रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। 

ये भी देखें: ऐसे एक दर्जन फलों के बारे में जानिए, जो छत और बालकनी में लगाने पर देंगे पूरा आनंद

ताइवान तरबूज एवं खरबूज के फायदे

ताइवान तरबूज व खरबूज स्वास्थ्य हेतु भी अत्यंत लाभदायक माना जाता है। इन फलों का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी बेहतर होती है। साथ ही, पाचनतंत्र भी अच्छा होता है। 

आजकल अधिकाँश लोगों में ब्लड प्रेशर की दिक्कत बनी रहती है, जिसको नियंत्रित करने में यह फल काफी सहायक साबित होते हैं। ताइवानी तरबूज एवं खरबूज त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं।

किसान कुलविंदर परंपरागत खेती की बजाए खरबूजे की खेती शुरू कर बना मालामाल

किसान कुलविंदर परंपरागत खेती की बजाए खरबूजे की खेती शुरू कर बना मालामाल

पंजाब के इस किसान ने अपने घर की परंपरागत खेती छोड़कर खरबूज की खेती करना शुरू किया है। आज वह लोगों के लिए एक नजीर बन चुके हैं। 

पंजाब के मानसा जनपद के रहने वाले एस. कुलविंदर सिंह ने अपनी बीए की पढाई समाप्त करने के उपरांत खेती करने के बारे में सोचा। उन्होंने पारंपरिक खेती को छोड़ खरबूजे की खेती चालू की और आज उनका खरबूजे का व्यवसाय एक बड़े पैमाने पर पहुंच गया है।

कृषि की तकनीक के विषय में जाना

आपको बतादें, कि शुरुआती दौर में कुलविंदर सिंह पारंपरिक फसलों का ही उत्पादन किया करते थे। परंतु, वक्त के साथ उन्होंने विगत 6-7 वर्षों से सब्जी की खेती की तरफ अपना रुख किया। 

इसके पश्चात उन्होंने खरबूजे की खेती आरंभ की। खरबूज की खेती के संबंध में बहुत सारी तकनीकी जानकारियां वह कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के विशेषज्ञों और प्रगतिशील किसानों के जरिए से लिया करते थे।

पारंपरिक फसलों के मुकाबले अधिक फायदा मिला

कुलविंदर ने सर्वप्रथम वर्ष 2021 में अपने एक एकड़ के खेत में खरबूजे की खेती आरंभ की। तरबूज की खेती की शुरुआत में उन्हें बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 

इस फसल में कभी पीला धब्बा रोग तो कभी फल मक्खी का आकस्मिक आक्रमण हो जाता था। हालांकि, इन चुनौतियों के बावजूद भी खरबूजे की खेती से उनको पारंपरिक फसलों के मुकाबले अधिक मुनाफा मिला। 

इस वजह से उन्होंने खरबूजे की खेती को सुचारू रखने का सोचा। प्रथम बार के कड़वे अनुभव के उपरांत उनको दूसरी बार बेहद अच्छी सफलता अर्जित हई।

ये भी पढ़ें:
तरबूज और खरबूज की अगेती खेती के फायदे

कृषि विशेषज्ञों की सलाहनुसार ही किया उत्पादन

वह आज खरबूज की खेती आधा एकड़ से चालू कर अपने 17 एकड़ की कुल भूमि पर आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती कर लोगों के सामने सफलता की एक कहानी रच दी। इ

सके चलते उन्होंने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना द्वारा निर्मित पीएयू फल मक्खी जाल का उपयोग किया और पीले धब्बे की बीमारी को नियंत्रण के लिए प्रचंड सिंचाई से दूरी बनाई। 

वह वक्त-वक्त पर अपनी उपज को बेहतर करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों से सलाह भी लेते रहते हैं।

कुलविंदर खरबूज की खेती से मोटा मुनाफा उठा रहे हैं

कुलविंदर ने अपने गांव में खरबूजे की अच्छी मार्केटिंग के लिए समीपवर्ती गांवों के किसानों को भी खरबूजे की खेती करने के लिए बढ़ोत्तरी की। 

खरबूजे की खेती का रकबा अच्छा होने की वजह से व्यापारी सीधे उनके खेतों से फसल की खरीदारी करने लगे और सभी कृषकों को आमदनी भी अच्छी होने लगी। 

कुलविंदर के मुताबिक, आज वह खरबूजे की खेती से प्रति एकड़ 80 से 90 हजार रुपये की आमदनी कर रहे हैं।

युबारी किंग मेलन की कीमत जान आपके होश उड़ जाएँगे, सिर्फ अमीर लोग ही इसका सेवन करते हैं

युबारी किंग मेलन की कीमत जान आपके होश उड़ जाएँगे, सिर्फ अमीर लोग ही इसका सेवन करते हैं

युबारी किंग की खेती करना किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। इसकी खेती वर्षों भर की जाती है। बतादें, कि इसकी पैदावार अक्टूबर से मार्च महीने के मध्य होती है। साथ ही, इसकी खेती भी अलग ढ़ंग से की जाती है। इसके खेत में भिन्न प्रकार के उर्वरकों का भी उपयोग किया जाता है। इसकी वजह से युबारी किंग काफी दिनों तक खराब नहीं होता है। खरबूज का सेवन करना हर किसी को पसंद है। इसमें पोटेशियम बेहद ही ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। इसके साथ ही हार्ट से जुड़ी बहुत सारी बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। यही कारण है, कि बाजार में इसकी सदैव माँग बनी रहती है। अप्रैल से लेकर मई महीने तक यह बाजार में बड़ी सहजता से प्राप्त हो जाता है। ऐसे वक्त इसकी कीमत 50 से 60 रुपये किलो होता है। परंतु, आज हम खरबूज की एक ऐसी प्रजातियों के विषय में बात करेंगे, जिसकी गिनती विश्व के सर्वाधिक महंगे फ्रूट में की जाती है। इसकी कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में होती है। इतनी कीमत में आप बहुत सारी लग्जरी कार खरीद लेंगे।

इस फ्रूट का नाम युबारी कैसे पड़ा है

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि आज हम जिस खरबूज के विषय में बात कर रहे हैं, उसका नाम युबारी किंग है। ऐसा कहा जाता है, कि यह विश्व का सबसे महंगा फल है। यह एक प्रकार का जापानी खरबूज है। इसकी खेती सिर्फ जापान में ही की जाती है। युबारी मेलन की खेती जापान के होकैडो द्वीप पर स्थित युबारी शहर में ही की जाती है। केवल इसी के चलते इसका नाम युबारी मेलन पड़ा। जानकारों का कहना है, कि युबारी शहर का तापमान इस फल के लिए काफी अच्छा होता है।

ये भी पढ़ें:
ताइवानी तरबूज व खरबूज के फलों से किसान कमा रहे लाखों में मुनाफा

युबारी किंग को भारत के लगभग 30 तोले सोने की कीमत पर बेचा गया

युबारी शहर में दिन एवं रात के तापमान में काफी ज्यादा अंतराल होता है, जो कि युबारी मेलन के लिए ‘अमृत’ का कार्य करता है। ऐसा कहा जाता है, कि दिन एवं रात के तापमान में जितना अधिक अंतर होगा, खरबूज उतना ही ज्यादा मीठा और स्वादिष्ट होगा। युबारी किंग की सबसे बड़ी खास बात यह है, कि इसकी बिक्री नहीं की जाती है। दरअसल, युबारी किंग की नीलामी की जाती है। साल 2022 में एक युबारी किंग की नीलामी 20 लाख रुपये में की गई थी। साथ ही, साल 2021 में 18 लाख रुपये में इस फ्रूट की बिक्री की गई थी। इसका एक मतलब यह हुआ कि भारत में एक युबारी किंग की कीमत के अंदर 30 तोला सोना आसानी से खरीद सकते हैं।

युबारी मेलन का केवल अमीर लोग ही सेवन करते हैं

युबारी किंग एक संक्रमण रोधी फल होता है। ऐसी स्थिति में इसका सेवन करने से शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इसमें पोटेशियम के अतिरिक्त विटामिन सी,फोस्फोरस, विटामिन ए एवं कैल्शियम भी पाया जाता है। यही कारण है कि इसकी बाजार में काफी ज्यादा माँग है। परंतु, दुनिया के अमीर लोग ही इसका सेवन करते हैं। किसान युबारी मेलन से ना सिर्फ अपनी आजीविका चला सकते हैं। साथ ही, सेहत के लिए भी काफी बेहतरीन होते हैं।
खरबूजे की खेती के लिए 5 अव्वल दर्जे की किस्मों की जानकारी

खरबूजे की खेती के लिए 5 अव्वल दर्जे की किस्मों की जानकारी

किसान भाइयों के लिए खरबूजे की खेती गर्मियों में काफी लाभदायक साबित होती है। गर्मियों के लिए खरबूज की खेती करना किसानों के लिए बड़े मुनाफे का सौदा है। यदि आप भी खरबूजे की खेती करने का विचार बना रहे हैं, आज का यह लेख आपके लिए ही है। 

क्योंकि, आज के इस लेख में हम आपको खरबूजे की टॉप 5 उन्नत किस्मों की जानकारी प्रदान करेंगे। दरअसल, हम उन किस्मों से आपका परिचय कराएंगे जो कि उच्च तापमान में भी शानदार उत्पादन देने में सक्षम हैं। बाजार में गर्मियों के दौरान खरबूजों की मांग में काफी बढ़ा इजाफा देखने को मिलता है।

सर्वाधिक खरबूजे की खेती करने वाले राज्य इस प्रकार हैं

दरअसल, खरबूजे की खेती ऐसे में अगर आप अपने खेत में खरबूजे की उन्नत किस्मों की खेती (Cultivation of Varieties of Melon) करते हैं, तो आप अच्छा मुनाफा हांसिल कर सकते हैं। 

इसी कड़ी में आज हम आपके लिए खरबूजे की टॉप 5 उन्नत किस्मों की जानकारी लेकर आए हैं। खरबूजे की ये किस्में पूसा शरबती (एस-445), पूसी मधुरस, हरा मधु, आई.वी.एम.एम.3 और पंजाब सुनहरी (Pusa Sharbati (S-445), Pusa Madhuras, Hara Madhu, IVMM3 and Punjab Golden) हैं। 

ये समस्त किस्में 22 से 25 डिग्री सेल्सियस में शानदार उत्पादन देती हैं। इसके अतिरिक्त खरबूजे की ये किस्में कम समयावधि में शीघ्रता से पककर तैयार हो जाती हैं। 

बतादें, कि खरबूजे की खेती हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसानों के द्वारा सबसे ज्यादा की जाती है।

खरबूजे की टॉप 5 उन्नत किस्में निम्नलिखित हैं 

खरबूजे की पूसा शरबती (एस-445) किस्म: खरबूजे की यह किस्म किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक होती है। खरबूजे की पूसा शरबती (एस-445) किस्म के फल गोल, मध्यम आकार के होते हैं। इसकी फसल के छिलके हल्के गुलाबी होते हैं। साथ ही, इसका गूदा मोटा और नारंगी होता है।

ये भी पढ़ें: किसान कुलविंदर परंपरागत खेती की बजाए खरबूजे की खेती शुरू कर बना मालामाल

खरबूजे की पूसा मधुरस किस्म: खरबूजे की पूसा मधुरस किस्म के फल भी गोल और चपटे होते हैं। इसके फल गहरे हरे रंग के होते हैं। इस फल का गूदा भी नारंगी होता है। पूसा मधुरस किस्म के फल का औसतन वजन 700 ग्राम तक होता है।

खरबूजे की हरा मधु किस्म: इस किस्म के फल पर भी हरे रंग की धारियां उपस्थित होती हैं। हरा मधु किस्म के खरबूजे हल्के पीले रंग के होते हैं। इसका गूदा बेहद रसीला होता है।

खरबूजे की आई.वी.एम.एम.3 किस्म: I.V.M.M.3 किस्म के खरबूजे हल्के पीले रंग के होते हैं। इसका गूदा मीठा और नारंगी रंग का होता है। वहीं, इस किस्म के खरबूजे का औसतन भार लगभग 500-600 ग्राम होता है।

खरबूजे की पंजाब सुनहरी किस्म: खरबूजे की पंजाब सुनहरी किस्म के फल गोलाकार और हल्के पीले रंग के होते हैं। साथ ही, इस किस्म के फल का गूदा नारंगी होता है। इसके साथ ही पंजाब सुनहरी किस्म का खरबूजा रसदार होता है।

करेला देगा नफा, आवारा पशु खफा - करेले की खेती की संपूर्ण जानकारी

करेला देगा नफा, आवारा पशु खफा - करेले की खेती की संपूर्ण जानकारी

करेले की खेती भारत में गर्मी और बरसात दोनों मौसम में की जाती है. करेले को शुगर के मरीजों के लिए राम बाण ओषधि बताया गया है, ये उच्च रक्तचाप वाले मरीज के लिए भी बहुत उपयोगी है. करेले को सब्जी, जूस और अचार के रूप में प्रयोग में लाया जाता है. इसको काट कर सुखा लेते है जिससे की इसकी सब्जी बेमौसम भी बनाई जा सकती है. सबसे अहम बात यह है कि इसकी खेती करना आवारा पशुओं की समस्या से भी मुक्ति का एक अच्छा जरिया है। 

करेले की फसल को जंगली एवं आवारा पशु भी कड़वा होने के कारण नहीं खाते। करेले का जूस, अचार, सब्जी बहुताय में प्रयोग में लाई जाने लगी है। इसके चलते इसकी मांग भी बढ़ रही है। करेले की खेती उन ​इलाकों में भी की जा सकती है जहां अवारा पशुओं का आतंक है। करेले को पशु कड़वाहट और गंध के चलते नहीं खाते। इसकी पूसा संस्थान ने कई उन्नत किस्में विकसित की हैं।

करेले के लिए खेत की तैयारी और उपयुक्त मिटटी

करेले के खेत के लिए दोमट बलुई मिटटी बहुत उपयोगी होती है इसको भुरभुरी मिटटी में भी किया जा सकता है. इसके खेत में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए जिससे की करेले की बेल को पर्याप्त नमी के साथ सूखे का भी होना जरूरी है.जिससे की बेल गल न जाये। इसके खेत को पहले मिटटी पलटने वाले हल से गहरी जुताई करके ऊपर से हेरों से जुताई करके सुहागा/ पाटा लगा देना चाहिए जिससे की खेत का लेवल सही बना रहे।

करेले की खेती के लिए खाद एवं उर्वरक

जैसा की सभी फसलों के लिए सादी गोबर की खाद बहुत उपयोगी होती है तो करेला के लिए भी हमें बनी हुई गोबर की खाद को पहली जुताई के बाद खेत में अच्छे से मिला दें बाद में नाइट्रोजन और दीमक की दवा मिला दें जिससे की पौधे में रोग न लगे। फूल आने के समय इथरेल 250 पी. पी. एम. सांद्रता का उपयोग करने से मादा फूलों की संख्या अपेक्षाकृत बढ़ जाती है,और परिणामस्वरूप उपज में भी वृद्धि होती है.250 पी. पी. एम. का घोल बनाने हेतु (0.5 मी. ली.) इथरेल प्रति लीटर पानी में घोलना चाहिए करेले की फसलों को सहारा  देना अत्यंत आवश्यक है. जिससे की इसकी बेल को ऊपर चढाने में मदद मिलती है उससे इसके फल पीले नहीं पड़ते हैं.

करेले की मुख्य किस्में

ग्रीन लांग, फैजाबाद स्माल, जोनपुरी, झलारी, सुपर कटाई, सफ़ेद लांग, ऑल सीजन, हिरकारी, भाग्य सुरूचि , मेघा –एफ 1, वरून –1 पूनम, तीजारावी, अमन नं.- 24, नन्हा क्र.–13

बीज की मात्रा और नर्सरी डालने का तरीका

खेत में बनाये हुए हर थाल या बैड में चारों तरफ 4–5 बीज 2–3 से. मी. गहराई पर बो देना चाहिए। गर्मी की फसल हेतु बीज को बुवाई से पूर्व 12–18 घंटे तक पानी में रखना चाहिए इससे बीज को उगने में आसानी रहती है. पौलिथिन बैग में एक बीज/प्रति बैग ही बोते है। बीज का अंकुरण न होने पर उसी बैग में दूसरा बीज पुन बुवाई कर देना चाहिए. इन फसलों में कतार से कतार की दूरी 1.5 मीटर एवं पौधे से पौधे की दूरी 60 से 120 से. मी. रखना चाहिए।

करेले के कीट, रोग और उसके उपचार

रेड बीटल

यह एक हानिकारक कीट है, जो कि करेला के पौधे पर प्रारम्भिक अवस्था पर आक्रमण करता है. यह कीट पत्तियों का भक्षण कर पौधे की बढ़वार को रोक देता है। इसकी सूंडी काफी खतरनाक होती है, जोकि करेला पौधे की जड़ों को काटकर फसल को नष्ट कर देती है।

इलाज एवं रोकथाम

रेड बीटल से करेला की फसल सुरक्षा हेतु पतंजलि निम्बादी कीट रक्षक का प्रयोग अत्यन्त प्रभावकारी है. 5 लीटर कीटरक्षक को 40 लीटर पानी में मिलाकर, सप्ताह में दो बार छिड़काव करने से रेड बीटल से फसल को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

पाउडरी मिल्ड्यू रोग

यह रोग करेला पर एरीसाइफी सिकोरेसिएटम की वजह से होता है. इस कवक की वजह से करेले की बेल एंव पत्तियों पर सफेद गोलाकार जाल फैल जाते हैं, जो बाद में कत्थई रंग के हो जाते हैं। इस रोग में पत्तियां पीली होकर सूख जाती हैं।

घरेलू या जैविक उपचार

इस रोग से करेला की फसल को सुरक्षित रखने के लिए 5 लीटर खट्टी छाछ में 2 लीटर गौमूत्र तथा 40 लीटर पानी मिलाकर, इस गोल का छिड़काव करते रहना चाहिए। प्रति सप्ताह एक छिड़काव के हिसाब से लगातार तीन सप्ताह तक छिड़काव करने से करेले की फसल पूरी तरह सुरक्षित रहती है.रोग की रोकथाम हेतु एक एकड़ फसल के लिए 10 लीटर गौमूत्र में 4 किलोग्राम आडू पत्ते एवं 4 किलोग्राम नीम के पत्ते व 2 किलोग्राम लहसुन को उबाल कर ठण्डा कर लें, 40 लीटर पानी में इसे मिलाकर छिड़काव करने से यह रोग पूरी तरह फसल से चला जाता है।

एंथ्रेक्वनोज रोग

करेला फसल में यह रोग सबसे ज्यादा पाया जाता है. इस रोग से ग्रसित पौधे की पत्तियों पर काले धब्बे बन जाते हैं, जिससे पौधा प्रकाश संश्लेषण क्रिया में असमर्थ हो जाता है. फलस्वरुप पौधे का विकास पूरी पूरी तरह से नहीं हो पाता।

करेले की फसल की तुड़ाई

फसल की तुड़ाई करते समय याद रखें की फल को एकदम हरे समय पर ही तोड़ें यानि कच्चा फल ही तोड़ें जिससे की मंडी में ले जाते समय आपके फल का रंग कुदरती इतना चमकदार होगा की सबसे पहले आपके फसल को लोग तरजीह देंगें। सामान्य किस्मों में पूसा विशेष किस्म प्रति हैक्टेयर करीब 200 कुंतल उपज देकर 70 हजार का शुद्ध मुनाफा दे जाती है। 

इसके अलावा पूसा मौसमी एवं पूसा औषधि भी तकरीबन इतना ही उत्पादन देती हैं। पूसा संस्थान की शंकर किस्मों में पूूूसा हाइब्रिड 1 450 कुंतल उपज एवं 90 हजार का लाभ देती है। इसके अलावा  पूसा हाइ​ब्रिड 2550 कुंतल उपज देकर सवा लाख रुपए तक शुद्ध लाभ दे जाती है। लगाने के लिए बीजों को गीले कपड़े में भिगोकर रखें। इसके बाज प्रभावी फफूंदनाशक से उपचारित करने के बाद बोएंं। 

बीजों को नाली बनाकर उसकी मेढों पर ही लगाएं ताकि पानी लगाने पर ज्यादा खर्चा न करना पड़े। अहम बात यह है कि करेले की बेल की लम्बाई और बढ़वार को ध्यान मेें रखते हुए ही एक नाली से दूसरी नाली के बीच की दूरी तय करें।

क्यों है मार्च का महीना, सब्जियों का खजाना : पूरा ब्यौरा ( Vegetables to Sow in the Month of March in Hindi)

क्यों है मार्च का महीना, सब्जियों का खजाना : पूरा ब्यौरा ( Vegetables to Sow in the Month of March in Hindi)

मार्च का महीना किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। किसान इस महीने विभिन्न प्रकार की सब्जियों की बुवाई करते है तथा धन की उच्च दर पर प्राप्ति करते हैं। 

इस महीने किसान तरह तरह की सब्जियों की बुवाई करते है जैसे: खीरा, ककड़ी, करेला, लौकी, तुरई, पेठा, खरबूजे, तरबूजे, भिंडी, ग्वारफल्ली आदि। मार्च के महीने में बोई जाने वाली सब्जियों की जानकारी:

खीरे की फसल कि पूर्ण जानकारी ( Cucumber crop complete information) in Hindi

खीरे की सब्जियों की टोकरी Cucumber crop

खीरे की खेती के लिए खेतों में आपको क्यारियां बनानी होती है। इसकी बुवाई लाइन में ही करें।  लाइन की दूरी 1.5 मीटर रखें और पौधे की दूरी 1 मीटर। 

बुवाई के बाद 20 से 25 दिन बाद गुड़ाई करना चाहिए। खेत में सफाई रखें और तापमान बढ़ने पर हर सप्ताह हल्की सिंचाई करे, खेत से खरपतवार हटाते रहें।

ककड़ी की फ़सल की पूर्ण जानकारी ( Cucumber crop complete information) in Hindi

ककड़ी सब्जियां की बेल kakdi ki kheti

ककड़ी की फसल आप किसी भी उपजाऊ जमीन पर उगा सकते हैं।ककड़ी की बुवाई के लिए मार्च का समय बहुत ही फायदेमंद होता है। या सिर्फ 1 एकड़ भूमि में 1 किलो ग्राम बीज के आधार पर उगना शुरू हो जाती है। 

खेत को आपको तीन से चार बार जोतना होता है ,उसके बाद आपको खेतों में गोबर की खाद डालनी होती है। ककड़ी की बीजों को किसान 2 मीटर चौड़ी क्यारियों में किनारे किनारे पर लगाते है। इनकी दूरी लगभग 60 सेंटीमीटर होती है।

करेले की फ़सल की पूर्ण जानकारी ( Bitter gourd crop complete information) in Hindi

karele ki kheti

करेले की खेती दोमट मिट्टी में की जाती है। करेले को आप दो तरह से बो सकते हैं। पहले बीच से दूसरा पौधों द्वारा ,आपको करेले की खेती के लिए दो से तीन दिन की जरूरत पढ़ती है। 

इसकी बीच की दूरियों को 2.5 से लेकर 5 मीटर तक की दूरी पर रखना चाहिए।किसान करेले के बीज को बोने से पहले  लगभग 24 घंटा पानी में डूबा कर रखते हैं। ताकि उसके अंकुरण जल्दी से फूट सके। 

पहली जुताई किसान हल द्वारा करते हैं उसके बाद किसान तीन से चार बार हैरो या कल्टीवेटर द्वारा खेत की जुताई करते हैं।

लौकी की फ़सल की पूर्ण जानकारी ( Gourd crop complete information) in Hindi

lauki ki kheti

लौकी की खेती आप हर तरह की मिट्टी में कर सकते हैं लेकिन दोमट मिट्टी इसके लिए बहुत ही उपयोगी है। लौकी की खेती करने से पहले आपको इसके बीज को 24 घंटे पानी में डूबा कर रखना है अंकुरण आने तक, एक हेक्टेयर में आपको 4.5 किलोग्राम बीज की आवश्यकता पड़ती है।

तुरई फसल की पूर्ण जानकारी ( Full details of turai crop) in Hindi

turai ki fasal

तोरई की फसल को हल्की दोमट मिट्टी में लगाना चाहिए। किसानों द्वारा प्राप्त जानकारियों से यह पता चला है।कि नदियों के किनारे वाली भूमि पर खेती करना बहुत ही अच्छा होता है। 

खेती करने से पहले जमीन को अच्छे से जोत लेना चाहिए। पहले हल द्वारा उसके बाद दो से तीन बार हैरो या कल्टीवेटर  से जुताई करना चाहिए। एक हेक्टेयर भूमि में कम से कम 4 से 5 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।

पेठा फसल की पूर्ण जानकारी( Complete information about Petha crop)

पेठा सब्जियों की बेल Petha crop

पेठा यानी कद्दू को दोमट मिट्टी में बोना बहुत ही  फायदेमंद होता है। पेठा की खेती के लिए दो से तीन बार कल्टीवेटर से जुताई करें। मिट्टियों को भुरभुरा बनाएं तथा खेतों की अच्छे ढंग से जुताई करें। एक हेक्टेयर में लगभग 7 से 8 किलोग्राम बीज की आवश्यकता पड़ती है। 

ये भी पढ़े: छत पर उगाएं सेहतमंद सब्जियां

खरबूजे की फसल (melon crop) in Hindi

melon crop

मार्च के महीने में खरबूजा बहुत ही फायदेमंद तथा पसंदीदा फलों में से एक है। किसान इसकी खेती नदी तट पर करते हैं। खेती करने से पहले बालू में एक थाला बनाते हैं और बीज बोने से थोड़ी देर पहले खेत को अपने हल के जरिए जोतते हैं। खरबूजे की फसल बोने के बाद इसकी सिंचाई को कम से कम 2 या 3 दिन बाद से करना शुरू कर देना चाहिए।

तरबूजे की फसल ( watermelon crop) in Hindi

watermelon crop

गर्मी में तरबूज को बहुत ही शौक से खाया जाता है।तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है, इसको खाने से आप ताजगी का अनुभव करते हैं। इस फसल में लागत बहुत कम लगती है लेकिन मुनाफा उससे कई गुना होता है। 

तरबूज की फसल बहुत ही कम समय में उग जाती है, जिससे किसानों को काफी मुनाफा भी मिलता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें ,कि तरबूज में कीट और रोग का प्रकोप काफी बड़ा रहता है। किसानों को चाहिए कि वैज्ञानिकों के मुताबिक तरबूज की फसलों की देखरेख करें। तरबूज की फसलें 75 से 90 दिनों के अंदर पूर्ण रुप से तैयार हो जाती है।

भिंडी की फसल( okra harvest) in Hindi

भिंडी सब्जियां bhindi ki kheti

किसान भिंडी की फसल फरवरी से मार्च के दरमियान जोतना शुरू कर देते हैं। भिंडी की खेती हर तरह की मिट्टी में की जाती है। खेती से पूर्व दो तीन बार खेतों की जुताई करें। 

जिससे मिट्टियों में भुरभुरा पन आ जाए, जमीन को समतल कर दे। खेतों में लगभग 15 से 20 दिन पहले इनकी निराई-गुड़ाई करें। खरपतवार नियंत्रण रहे इसके लिए कई प्रकार का रासायनिक प्रयोग भी किसान करते हैं।

ग्वार फली की फसल( guar pod crop) in Hindi

गुआर सब्जियों की फसल guar ki kheti

ग्वार फली किसानों कि आय का बहुत महत्वपूर्ण साधन होता है। किसान ग्वार फली का इस्तेमाल हरी खाद ,हरा चारा ,हरी फली , दानों आदि के लिए करते है। ग्वार फली में प्रोटीन तथा फाइबर का बहुत ही अच्छा स्त्रोत होता है। 

इनके अच्छे स्त्रोत के कारण इनको पशुओं के चारे के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। जिससे पशुओं को विभिन्न प्रकार के प्रोटीन की प्राप्ति हो सके। किसान ग्वार फली की खेती दो मौसम में करते हैं पहला बहुत गर्मी के मौसम में तथा दूसरा  बारिश के मौसम में। 

ग्वार फली की बुवाई किसान मार्च के महीने में 15 से लेकर 25 तारीख के बीच खेती करना शुरू कर देते हैं। ग्वार फली की फसलें 60 से 90 दिन के अंदर पूर्ण रूप से तैयार हो जाती है तथा यहां कटाई के लायक़ हो जाती हैं। 

ग्वार फली में बहुत तरह के पौष्टिक तत्व भी मौजूद होते हैं इनका उपयोग विभिन्न प्रकार की सब्जियों को बनाने तथा सलातो के रूप में किया जाता है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारी इस पोस्ट द्वारा मार्च के महीने में उगाई जाने वाली सब्जियों की पूर्ण जानकारी पसंद आई होगी। 

आपने इन सब्जियों के विभिन्न प्रकार के लाभ को जान लिया होगा। यदि आप हमारी दी गई जानकारी से संतुष्ट हैं तो आप हमारी इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर शेयर करें धन्यवाद।

भीषण गर्मी में लू से बचाने वाले तरबूज-खरबूज की बागवानी

भीषण गर्मी में लू से बचाने वाले तरबूज-खरबूज की बागवानी

भीषण गर्मी में लू की लपटों से बचाने के लिए मौसमी फल रामबाण का कार्य करते हैं। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो जाता है। दोपहर में ही सूर्य की तल्ख किरणें शरीर को झुलसा देती हैं। गर्मियों में 46.8 डिग्री तापमान में दोपहर में थोड़ी दूरी चलने पर ही प्यास की वजह से गला सूखने लगता है। 

ऐसी स्थिति में खीरा, ककड़ी व तरबूज का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। गर्मियों के दिनों हर चौराहे-तिराहे पर आपको इसकी दुकानें भी दिखाई देनी लगेंगी। यहां एक बात और जान लें कि इन मौसमी फलों का सेवन शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक है। यह गर्मियों के दिनों लू इत्यादि का भी खतरा काफी कम करते हैं।

काले रंग का तरबूज 

प्रयागराज में थोक फल मार्केट मुंडेरा मंडी में इन दिनों मौसमी फल दिखते हैं। मंडी के थोक कारोबारी श्याम सिंह का कहना है, कि छोटे तरबूज तीन प्रकार के होते हैं। काले रंग का तरबूज सबसे अच्छा और स्वाद में मीठा होता है। क्योंकि, यह देशी प्रजाति का है। 

ये भी पढ़ें: तरबूज और खरबूज की अगेती खेती के फायदे

हरे रंग का तरबूज काफी कम मीठा होता है। यह हाइब्रिड किस्म का है। हरे और धानी रंग का तरबूज अभी नहीं आ रहा है। इसका सेवन करने से प्यास भी काफी कम लगती है। अब जून तक इसकी बाजार में   खूब मांग बढ़ेगी।

तरबूज की बुवाई का समय 

तरबूज की बुवाई का सीजन दिसंबर से जनवरी माह में चालू हो जाता है। मार्च में इसकी हार्वेस्टिंग होती है। लेकिन, कुछ क्षेत्रों में इसकी बुवाई का वक्त मध्य फरवरी वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में यह मार्च-अप्रैल में बोया जाता है। तरबूज के रस की चाशनी गर्मियों में अत्यंत स्वादिष्ट एवं ठंडी होती है। 

इस फल में चूना, फास्फोरस और कुछ विटामिन ए, बी, सी जैसे खनिज विघमान होते हैं। इस वजह से बाजार में इनकी खूब मांग रहती हैं। ऐसी स्थिति में इस रबी सीजन में तरबूज की खेती कृषकों के लिए फायदे का सौदा सिद्ध हो सकती है।

मृदा एवं जलवायु 

तरबूज और खरबूज की फसल के लिए मध्यम काली जल निकासी वाली मृदा उपयुक्त होती है। तरबूज के लिए मृदा का स्तर 5.5 से 7 तक अच्छा होता है। तरबूज की फसल को गर्म और शुष्क मौसम एवं भरपूर धूप की जरूरत होती है। बतादें, कि 24 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस का तापमान बेल की बढ़ोतरी के लिए आदर्श है।

ये भी पढ़ें: रबी के सीजन में तरबूज की खेती कर किसान हो रहे हैं मालामाल जानें क्या है तकनीक

उर्वरक और पानी 

तरबूज एवं खरबूज दोनों ही फसलों के लिए 50 किलो एन, 50 किलो पी और 50 किलो के रोपण से पहले और 1 किलो रोपण के उपरांत दूसरे हफ्ते में 50 किलो एन दिया जाना चाहिए। 

बेल के विकास के दौरान 5 से 7 दिनों के समयांतराल पर और फलने के बाद 8 से 10 दिनों के अंतराल पर फसल की सिंचाई करें। गर्मी के मौसम में तरबूज को सामान्य तौर पर 15-17 सिंचाई की जरूरत होती है।

जायद की प्रमुख फसल तरबूज की 5 उन्नत और शानदार किस्में

जायद की प्रमुख फसल तरबूज की 5 उन्नत और शानदार किस्में

तरबूज की खेती करने वाले किसानों के लिए आज हम तरबूज की टॉप 5 उन्नत किस्मों का जानकारी लेकर आए हैं, जिसके एक फल का औसतन भार करीब 8kg तक होता है। 

जो कि प्रति हेक्टेयर 200-250 क्विंटल उत्पादन देने में सक्षम है। तरबूज को जायद सीजन की मुख्य फसल माना जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में तरबूज की खेती की जाती है। 

सामान्य तोर पर गर्मियों के मौसम में तरबूज की मांग काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर किसान समय रहते अपने खेत में तरबूज की खेती करते हैं, तो वह कम समय में ही अधिक से अधिक आय कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: तरबूज और खरबूज की अगेती खेती के फायदे

हम तरबूज की जिन उन्नत किस्मों की बात कर रहे हैं, उनमें शुगर बेबी, अर्का ज्योति, आशायी यामातो, डब्यू.19 और पूसा बेदाना किस्म शामिल है।  

तरबूज की टॉप 5 उन्नत किस्में निम्नलिखित हैं 

तरबूज की शुगर बेबी किस्म 

तरबूज की यह उन्नत किस्म 95-100 दिनों के समयांतराल में पककर तैयार हो जाती है। इसके एक फल का औसत वजन लगभग 4-6 किलोग्राम तक पाया जाता है। 

वहीं, तरबूज की शुगर बेबी किस्म के फलों में बीज काफी कम पाए जाते हैं। किसान इस किस्म से प्रति हेक्टेयर 200-250 क्विंटल तक उत्पादन हांसिल कर सकते हैं। 

तरबूज की अर्का ज्योति किस्म  

इस किस्म के तरबूज के फल का वजन 6-8 किलोग्राम होता है। किसानों के लिए तरबूज की अर्का ज्योति किस्म बेहद लाभदायक होती है। 

क्योंकि, इसके फलों का भंडारण काफी बड़े पैमाने पर होता है। इसके अतिरिक्त किसान इस किस्म से प्रति हेक्टेयर तकरीबन 350 क्विंटल तक पैदावार उठा सकते हैं।

तरबूज की आशायी यामातो किस्म  

तरबूज की आशायी यामातो किस्म जापानी किस्म है। इसके फलों का औसत भार 7-8 किलोग्राम तक होता है। वहीं, इस किस्म के फलों का छिलका हरा और धारीदार होता है। 

इस किस्म के तरबूज में बीज काफी छोटे पाए जाते हैं। किसान आशायी यामातो किस्म से प्रति हेक्टेयर 225 क्विंटल तक उपज प्राप्त कर सकते हैं। 

तरबूज की डब्यू.19 किस्म  

तरबूज की इस किस्म की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि यह उच्च तापमान भी बड़ी सुगमता से सहन कर सकती है। डब्यू.19 किस्म के तरबूज का स्वाद बेहद मीठा होता है। 

तरबूज की यह किस्म खेत में 75-80 दिनों के अंदर तैयार हो जाती है। इस किस्म से किसान प्रति हेक्टेयर 46-50 टन तक पैदावार हांसिल कर सकते हैं।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कि सुझाई इस वैज्ञानिक तकनीक से करें करेले की बेमौसमी खेती

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कि सुझाई इस वैज्ञानिक तकनीक से करें करेले की बेमौसमी खेती

करेले की खेती करने वाले किसान भाई यह तो जानते ही हैं कि इसकी फसल का उत्पादन गर्मियों के मौसम में किया जाता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए जागरूक होती जनसंख्या भारतीय बाजार में करेले की मांग को पूरे वर्ष भर बनाए रखती है। 

इसीलिए अब विश्व भर के वैज्ञानिकों के साथ भारतीय कृषि वैज्ञानिकों ने भी पॉली-हाउस तकनीकी की मदद से बिना मौसम के ही फल और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कमर कस ली है। 

करेला (Karela; Bitter Gourd or Bitter Melon) एक व्यावसायिक फसल है जो किसान को बेहतर आय देने के अलावा कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे भी उपलब्ध करवाती है। पॉली-हाउस तकनीकी की मदद से अब सर्दियों के मौसम में भी करेले की वैज्ञानिक खेती की जा सकती है। दो आधा और दो क्रॉस सेक्शन के साथ एक पूर्ण करेला (मोमोर्डिका चारेंटिया) 

दो आधा और दो क्रॉस सेक्शन के साथ एक पूर्ण करेला (मोमोर्डिका चारेंटिया)। (Bitter_gourd (Momordica_charantia); Source-Wiki; Author-Salil Kumar Mukherjee)[/caption]

कैसे करें करेले के लिए पॉलीहाउस में भूमि की तैयारी ?

एक बार पॉलीहाउस को सेट-अप करने के बाद उसमें बड़ी और थोड़ी ऊंचाई वाली क्यारियां बनाकर उन्हें पूरी तरीके से समतल कर देना चाहिए। 

जैविक खाद का इस्तेमाल कर इन क्यारियों में डाली गई मिट्टी की उर्वरता को बेहतर बनाया जाना चाहिए, इसके अलावा वर्मी कंपोस्ट खाद को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

रासायनिक उर्वरकों पर विश्वास रखने वाले किसान भाई फार्मेल्डिहाइड का छिड़काव कर क्यारियों को पुनः पॉलिथीन से ढककर कम से कम 2 सप्ताह तक छोड़ देना चाहिए। 

इस प्रक्रिया की मदद से खेत की मिट्टी में पाए जाने वाले कई सूक्ष्म कीटों को नष्ट किया जा सकता है, इस प्रकार तैयार मिट्टी भविष्य में करेले के बेहतर उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।   

ये भी पढ़ें: पॉलीहाउस की मदद से हाईटेक कृषि की राह पर चलता भारतीय किसान

पॉलीहाउस की जलवायु को कैसे करें निर्धारित ?

किसी भी पॉली-हाउस के अंदर फसल की आवश्यकता अनुसार तापमान को कम या अधिक किया जा सकता है। करेले की खेती में रात के समय तापमान को 15 से 18 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच में रखना चाहिए, जबकि दिन में इसे 22 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य रखना चाहिए। 

इसके अलावा किसी भी फसल की बेहतर वृद्धि के लिए आर्द्रता की आवश्यकता होती है, पॉली-हाउस के अंदर आद्रता को कम से कम 30% रखना चाहिए। 

ऊपर बताई गई जानकारी से आर्द्रता या तापमान का स्तर कम होने पर फसल की वृद्धि दर पूरी तरीके से रुक सकती है और फलों का आकार अनियमित होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। 

करेले के बीज करेले के बीज 

कैसे करें करेले के बीज की रोपाई और दो पौध के मध्य की दूरी का निर्धारण:

यदि कोई किसान भाई मैदानी क्षेत्र वाले इलाकों में सर्दियों के समय में करेले की फसल का उत्पादन करना चाहता है तो, बीज का रोपण सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर के शुरुआती दिनों में किया जा सकता है। 

करेले की दो पौध के मध्य कम से कम 50 सेंटीमीटर की दूरी बनाकर रखनी चाहिए और दो अलग-अलग कतारों के 60 से 70 सेंटीमीटर दूरी रखना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिक विधि से करें बेहतर पौधशाला प्रबंधन

करेले की फसल के बड़ी होने के समय रखें इन बातों का ध्यान :

एक बार बीज के रोपण हो जाने के बाद पौध 15 से 20 दिनों में बड़ी होनी शुरू हो जाती है। करेले की खेती करने वाले किसान भाई जानते होंगे कि फसल के बड़े होने के समय शाखाओं की कटाई-छंटाई करना अनिवार्य होता है। 

शुरुआती दिनों में एक या दो शाखाओं को काट कर हटा दिया जाना चाहिए, इसके अलावा शाखाओं को काटते समय पोषक तत्वों वाली शाखाओं को काटने से बचना चाहिए और केवल पुरानी शाखा को ही काटना चाहिए। 

उसके बाद किसी पौध के मुख्य तने और अलग-अलग शाखाओं को रस्सी की सहायता से उसके निचले हिस्से में बांधकर छत की दिशा में ले जाकर बांध दिया जाता है। 

पौधे के तने और ऊपर के हिस्से को छत से बांधने के लिए किसी कठोर तार का इस्तेमाल करना चाहिए अन्यथा बड़े होने पर पौधे का वजन अधिक होने से रस्सी के टूटने का खतरा बना रहता है। 

पौधे के चारों तरफ रस्सी बांधते समय किसान भाइयों को ध्यान रखना चाहिए कि हाल ही में पल्वित हुए छोटे फूल और तने को नुकसान नहीं पहुंचाए, नहीं तो उत्पादन में भारी कमी देखने को मिल सकती है।  

पॉलीहाउस में कैसे करें सिंचाई का बेहतर प्रबंधन :

आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए वर्तमान युवा किसान पॉलीहाउस में उत्पादन के लिए बून्द-बून्द सिंचाई विधि (Drip irrigation) को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। 

शुरुआत के दिनों में करेले के पौधे को कम पानी की आवश्यकता होती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही पानी दिया जाना चाहिए, अधिक पानी देने पर उसमें कई प्रकार के रोग लगने की संभावना होती है। डंपिंग ऑफ (Damping off) रोग भी पानी के अधिक इस्तेमाल से ही होता है। [caption id="attachment_11411" align="alignnone" width="675"]करेले के पौधे में पुष्प व फल (Bitter Gourd-habitus with flowers and fruits; Source Wiki; Author H Zell)

करेले के पौधे में पुष्प व फल    (Bitter Gourd-habitus with flowers and fruits; Source Wiki; Author H Zell)[/caption]

कैसे करें करेले के उत्पादन में उर्वरकों का बेहतर तरीके से प्रबंधन :

शुरुआती दिनों में जैविक खाद का इस्तेमाल करने के बाद मिट्टी की जांच करवा कर कमी पाए जाने वाले पोषक तत्वों का ही उर्वरक के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए। 

यदि मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा पर्याप्त है तो यूरिया और डीएपी खाद का इस्तेमाल ना करें, किसी भी मिट्टी में पहले से उपलब्ध पोषक तत्व को बाहर से उर्वरक के रूप में डालने से उगने वाली फसल की उत्पादकता तो कम होती ही है, साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति में भी काफी नुकसान होता है।

ये भी पढ़ें: ईसबगोल को जैविक खाद से तैयार करने पर दोगुनी हो गई गुजरात के किसानों की आय

तैयार हुए करेले के फलों को तोड़ने की विधि :

एक बार बीज बुवाई के बाद लगभग 60 से 70 दिनों में करेला लगना शुरू हो जाता है। पूरी तरह से पक कर तैयार हुए करेले जल्दी ही लाल रंग के हो जाते हैं, इसलिए इन्हें तुरंत तोड़ना आवश्यक होता है। 

फलों को तोड़ने के लिए चाकू या कैंची का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। किसान भाइयों को ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी फलों को खींचकर नहीं तोड़ना चाहिए, इससे पौधे का भी नुकसान हो सकता है। 

करेले के फल जब कोमल और हरे रंग के होते हैं तभी तोड़ना अच्छा होता है, नहीं तो इन्हें मंडी में पहुंचाने के दौरान परिवहन में ही यह पककर लाल हो जाते हैं, जो कि पूरी तरह से स्वादहीन हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: सही लागत-उत्पादन अनुपात को समझ सब्ज़ी उगाकर कैसे कमाएँ अच्छा मुनाफ़ा, जानें बचत करने की पूरी प्रक्रिया 

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा सुझाई गई इस पॉलीहाउस तकनीक का इस्तेमाल कर किसान भाई प्रति हज़ार वर्गमीटर पॉलीहाउस में 100 क्विंटल तक करेले की सब्जी का उत्पादन कर सकते हैं आशा करते हैं merikheti.com के द्वारा किसान भाइयों को इस तकनीक के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी और आप भी भविष्य में ऊपर दी गई जानकारी का सही फायदा उठाकर अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे।

रबी के सीजन में तरबूज की खेती कर किसान हो रहे हैं मालामाल जानें क्या है तकनीक

रबी के सीजन में तरबूज की खेती कर किसान हो रहे हैं मालामाल जानें क्या है तकनीक

आजकल रबी का सीजन चल रहा है और किसान बढ़-चढ़ कर अपने खेतों में फसल लगा रहे हैं। हालांकि अभी भी बहुत से किसान पारंपरिक तरीके से एक ही तरह की फसल लगा कर उत्पादन कर रहे हैं। लेकिन कई जगह किसानों ने अपने खेती करने के तरीके और फसल की किस्म दोनों को बदला है। महाराष्ट्र के किसान तरबूज की खेती कर लाखों रुपए का मुनाफा कमा रहे हैं। इस फसल का फायदा है कि ये कम जगह में भी उगाई जा सकती है।

3 लाख तक मुनाफा कमा रहे हैं किसान

महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां पर किसानों द्वारा लगभग 660 हेक्टेयर में तरबूज (water melon) की फसल का उत्पादन किया जा रहा है। किसानों का रुझान इस खेती की तरफ हाल ही के दिनों में काफी बढ़ा है। कम जगह में की जा रही तरबूज की खेती से किसान लाखों का मुनाफा कमा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: तरबूज और खरबूज की अगेती खेती के फायदे

क्यों हो रही है तरबूज की खेती लोकप्रिय

खासकर उत्तर भारत में गर्मियों में तरबूज काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसका कारण है, कि तरबूज में जल की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो इसे गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट फल बनाता है। इसके अलावा चूना, फास्फोरस और कुछ विटामिन ए, बी, सी जैसे खनिज होते हैं। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि गर्म तरबूज खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है इसलिए गर्म तरबूज नहीं खाना चाहिए।

तरबूज के बोए जाने का सही मौसम क्या है?

तरबूज को दिसंबर के महीने में उगाया जाता है और इसके बाद मार्च आने तक इसकी कटाई शुरू कर दी जाती है। इसके अलावा कुछ पहाड़ी इलाकों में इसकी खेती अप्रैल के महीने में भी की जाती है, क्योंकि इसके लिए हमें गर्म और शुष्क मौसम की आवश्यकता होती है। 25 से 27 डिग्री का तापमान इसके लिए उचित है। तरबूज की फसल उगाते समय किसानों को एक बात ध्यान में रखनी बेहद जरूरी है, कि इस में कीड़े आदि बहुत जल्दी लग जाते हैं, जिससे फसल के बर्बाद होने का खतरा बना रहता है। कीड़े पत्तों से शुरू हो कर फल तक पहुंच सकते हैं, इसलिए समय-समय पर हमें फसलों पर दवाइयों का छिड़काव करते रहना चाहिए।
लागत कम मुनाफा ज्यादा, ऐसे करें तरबूज की खेती

लागत कम मुनाफा ज्यादा, ऐसे करें तरबूज की खेती

भारत में इस वक्त रबी की फसलों की कटाई का काम तेजी से चल रहा है. जिसका काम मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा. जिसके बाद खेत खाली हो जाएंगे. ऐसे में किसान चाहें तो तरबूज की खेती करके कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. 

तरबूज की खेती की सबसे बड़ी खासियत यही है कि, इसके लिए कम पानी की जरूरत पड़ती है. वहीं भारत में गर्मियों के मौसम में ज्यादा डिमांड होने की वजह से इसके अच्छे खासे दाम मिल जाते हैं.

तरबूज की खेती

अगर आप भी तरबूज की खेती करने का मन बना रहे हैं तो, रबी और खरीफ के सीजन के बीच के सीजन यानि कि जायद के सीजन में उगा सकते हैं. यह सीजन फरवरी से मार्च के बीच का होता है. 

तरबूज की खेती के लिए उसकी उन्नत किस्मों की बुवाई फायदेमंद होती है. इसके लिए खेती करने का सही तरीका भी आना चाहिए. तो चलिए फिर जानते हैं, तरबूज की खेती से जुड़ी अहम बातें.

इन राज्यों में होती है सबसे ज्यादा खेती

देश में गर्मियों का मौसम शुरू होते ही, तरोताजा कर देने वाले तरबूज की डिमांड बढ़ जाती है. इसलिए इसकी खेती भी काफी ज्यादा बड़े पैमाने में की जाती है. 

इसकी खेती मुख्य रूप से यूपी, पंजाब, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान में की जाती है. अगर आप किसी अन्य फलों की खेती करते हैं तो उनके मुकाबले तरबूज की खेती करना आसान है. 

क्योंकि इसमें कम खाद, कम समय, और कम पानी की जरूरत पड़ती है. तरबूज की खेती के लिए गंगा, यमुना जैसी अन्य नदियों के किनारे खाली जगहों पर की जाती है.

तरबूज की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु और मिट्टी

ज्यादा तापमान वाली जलवायु तरबूज की खेती के लिए सबसे अच्छी होती है. ज्यादा तापमान से फल जल्दी बढ़ते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक फलों के बीजों को अंकुरित होने के लिए कम से 20 से 25 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान की जरूरत होती है. 

वहीं तरबूज की खेती के लिए रेतीली और दोमट जमीन अच्छी रहती है. इसके अलावा उसकी मिट्टी का पीएच मान 5 से 7 के बीच होना चाहिए. अगर जमीन उपजाऊ नहीं है और बंजर है, तो भी इसकी खेती आराम से की जा सकती है. 

ये भी देखें: तरबूज और खरबूज की अगेती खेती के फायदे

तरबूज की उन्नत किस्मों के बारे में

तरबूज की वैसे तो कई तरह की उन्नत किस्में हैं, जो काफी समय और कम लागत में तैयार हो जाती हैं. इसके अलावा वो उत्पादन भी बढ़िया देती हैं. जिनके बारे में आपका भी जान लेना जरूरी है.

  • अर्का मानिक

इस किस्म के तरबूज का विकास बैंगलौर में किया गया. यह किस्म जल्दी सड़ती नहीं है. तरबूज की यह किस्म प्रति हेक्टेयर 50 से 60 टन तक की उपज देती है.

  • अर्का ज्योति

इस तरह के किस्म के तरबूज का भार 7 से 8 किलो तक होता है. साथ ही इसे काफी दिनों तक रखा भी जा सकता है. प्रति हेल्तेय्र 350 क्विंटल तक इसका उत्पादन किया जा सकता है.

  • शुगर बेबी

शुगर बेबी किस्म के तरबूज के बीज काफी जल्दी तैयार हो जाते हैं. कम से कम सौ दिनों के बाद यह तोड़ने लायक हो जाते हैं. इसके फलों में बीज काफी कम होते हैं. 200 से 250 क्विंटल की उपज प्रति हेक्टेयर मिल सकती है.

  • डब्लू 19

NRCH द्वारा गर्म और शुष्क क्षेत्रों में खेती के लिए यह किस्म सबसे अच्छी होती है. तरबूज की यह किस्म ज्यादा तापमान भी सहन कर सकती है. इसका फल काफी अच्छा और मीठा होता है. इसे दो से ढ़ाई महीने में तैयार किया जा सकता है. 40 से 50 टन की उपज प्रति हेक्टेयर में पाई जा सकती है.

  • आशायी यामातो

जापान से लायी गयी इस किस्म के फलों का भार 6 से 9 किलो तक होता है. धारीदार और हल्के हरे रंग का छिलका इसकी पहचान है. 200 से 225 क्विंटल तक की उपज प्रति हेक्टर में मिल जाती है. 

ये भी देखें: ताइवानी तरबूज व खरबूज के फलों से किसान कमा रहे लाखों में मुनाफा

अगर चाहते हैं हाइब्रिड तरबूज की खेती

अगर आप हाइब्रिड तरबूज की खेती करना चाहते हैं तो खेती से पहले खेत की जुताई करनी जरूरी है. इस तरह की खेती के लिए खेत को तैयार करना सबसे ज्यादा जरूरी है. 

इसके लिए आप मिट्टी पलटने वाले हल का सहारा ले सकते हैं. आपको इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि, कहत में पानी की मात्रा एकदम बराबर हो. यानि कि ना तो ज्यादा और ना ही कम. जिसके बाद आप नदियों की खाली जगह पर क्यारियां बना लें और जमीन में गोबर की खाद मिला दें. अगर रेत ज्यादा है तो ऊपर की स्थ को हटाकर मिट्टी में खाद मिला दें.

जानिए बुवाई का सही तरीका

तरबूज के बीजों की बुवाई अगर मैदानी क्षेत्रों में कर रहे हैं तो समतल भूमि का चयन करें, अगर बुवाई पर्वतीय क्षेत्रों में कर रहे हैं तो उपर की तरफ उठी हुई क्यारियों का चयन करें. 

इसके लिए दो से ढ़ाई मीटर चौड़ी क्यारी बनाई जाती है. जिसके किनारे डेढ़ सेंटीमीटर गहरे होते हैं. जिनमें बीजों को बोया जाता है. बुवाई की लाइन और आपसी दूरी कितनी हो यह तरबूज की किस्म पर निर्भर करता है.

सही खाद और उर्वरक का करें प्रयोग

तरबूज की खेती के लिए गोबर की खाद को रेतीली भूमि में मिलाया जाता है. यह काम आप जमीन तैयार करते वक्त भी कर सकते हैं. वहीं 70 से 80 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर के साथ फास्फेट और पोटाश की मात्रा 60-60 किलो प्रति हैक्टेयर होनी चाहिए. 

खाद उर्वरकों की मात्रा और उसकी शक्ति पर भी निर्भर करती है. उर्वरा शक्ति जमीन में ज्यादा हो तो उर्वरक और खाद की मात्रा को आप कम कर सकते हैं.

क्या हो सिंचाई के प्रबंध?

तरबूज की बुवाई के लगभग 15 से 20 दिनों के बाद सिचाई करना अच्छा होता है. नदियों के किनारे खेती करने की वजह से इसमें सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ती. क्योंकि वहां पर पहले से ही मिट्टी में नमी होती है.

कैसे करें तरबूज की तुड़ाई?

तरबूज की बुवाई के बाद करीब तीन से चार महीने के बाद इसे तोड़ने का काम शुरू हो जाता है. अगर फल कहीं दूर भेजे जाने हैं तो इन्हें पहले ही तोड़ लें. हालांकि फलों को दबाकर भी देख लें. 

इससे फल का कच्चा और पका होने का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसके अलावा फलों को उनकी डंठल से अलग करने के लिए चाक़ू या फिर धारदार चीज का इस्तेमाल किया जा सकता है.

क्या होगा आय का लाभ?

तरबूज की पैदावार की अलग-अलग किस्में होती हैं. जो मार्केट में 10 से 12 हजार रुपए प्रति क्विंटल बेचा जाता है. अगर आपने 35 से 40 क्विंटल भी तरबूज की उपज कर ली तो, इससे अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है.

तरबूज के पौधों में रोग भी लगते हैं. जिनकी रोकथाम करना बेहद जरूरी है. यह काम कैसे करना करना है, चलिए जान लेते हैं.

  • तरबूज की खेती में कद्दू का लाल कीड़ा लग जाता है. जिससे बचाव के लिए कारब्रिल 50 डीएसटी का छिड़काव किया जा सकता है.
  • तरबूज में अक्सर फल मक्खी नाम का रोग भी लग जाता है, जिस वजह से फल में छेद हो जाता है. इससे बचाव के लिए मेलाथियान 50 ईसी का छिड़काव किया जा सकता है.
  • अगर तरबूज की पत्तियों में सफेत पाउडर जैसा नजर आए तो समझिये, इसमें बुकनी रोग लगा है. इसके निदान के लिए डायनोकेप 05% का छिड़काव किया जा सकता है.
  • पोधे कि निचली सतह पर गुलाबी रंग के पाउडर की तरह दिकाई देने वाला डाउनी मिल्ड्यू नाम का रोग होता है. इससे बचने के लिए मैंकोजेब का छिड़काव हफ्ते में तीन से चार बार किया जा सकता है.
  • फ्यूजेरियम विल्ट नाम के रोग से ग्रसित होकर पौधा पूरी तरह से खराब हो जाता है और गिर जाता है. अगर बीज लगाने से पहले खेतों में केप्टान का छिड़काव कर लें, तो इससे पौधे बच सकते हैं.
तरबूज की खेती से जुड़ी यह ऐसी जानकारी हैं, जो आपके बेहद काम आने वाली है. हमारे बताये हुए तरीकों से तरबूज की खेती करके आप इस सीजन खूब मालामाल हो सकते हैं.

कम पैसे में मोटी कमाई, जानें खरबूजे की खेती करने का सही तरीका

कम पैसे में मोटी कमाई, जानें खरबूजे की खेती करने का सही तरीका

गर्मियों के सीजन में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने फलों में से एक खरबूजा भी है. कई तरह के रोगों से बचाने वाले खरबूजे की खेती से किसान मोटी कमाई कर सकते हैं. पंजाब, यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, एमपी और राजस्थान जैसे कई राज्यों में खरबूजे की खेती की जाती है. 

लेकिन इन राज्यों में खरबूजे का सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है. अगर खरबूजे की खेती करने की तकनीक आधुनिक हो और बड़े पैमाने पर हो, तो किसान इससे अच्छी खासी मोटी कमाई कर सकते हैं. 

हालांकि केंद्र और राज्य दोनों ही सरकार किसानों को कृषि कार्यों में खेती और कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देती है. अब ज्यादातर लोग नौकरी चाकरी छोड़कर कहती की ओर रुख कर रहे हैं. ऐसे में खरबूजे की खेती करना उनके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है.

खरबूजे की खेती करने का सही तरीका

रबी सीजन के बाद जायद सीजन में खरबूजे की खेती बड़े पैमाने में की जाती है. क्योंकि रबी सीजन के बाद फसलें काट दी जाती हैं, और खेत खाली हो जाते हैं. 

जिसमें खरबूजे की बागवानी करके लाखों कमाए जा सकते हैं. गर्मियों में खरबूज खूब बिकते हैं, ऐसे में खाली पड़ी जमीन का भी इस्तेमाल हो जाता है. 

ये भी देखें: लागत कम मुनाफा ज्यादा, ऐसे करें तरबूज की खेती 

गर्मी के मौसम में खरबूजे की खेती लगभग एक हेक्टेयर के खेत में करीब दो सौ से ढ़ाई सौ क्विंटल का उत्पादन मिल सकता है. जिससे किसान इसकी एक बार की फसल से चार से पांच लाख का मुनाफा कमा सकते हैं. 

इतना ही नहीं सरकार की तरफ से खरबूजे के बीज पर 35 फीसद अनुदान दिया जाता है. अगर आप भी खरबूजे की खेती करके मोटी कमाई करना चाहते हैं, तो पहले इससे जुड़ी सभी जानकारी को जान लें, जो आपके काम आ सकती है.

जानिए खरबूजे का इस्तेमाल

खरबूजे को कद्दूवर्गीय फसल कहा जाता है. इसे नगदी फसल के रूप में उगाया जाता है. ये बेल के रूप में विकास करता है. खरबूजा खाने में मीठा और स्वादिष्ट होता है. 

इसे सलाज या इसका जूस भी पिया जा सकता है. गर्मियों में इस फल को खाने से हाइड्रेशन मिलता है. खरबूजे में 90 फीसद पानी होता है और 9 फीसद कार्बोहाइड्रेट होता है.

पौष्टिक तत्वों से भरपूर खरबूजे के बीज

खरबूजे के बीज कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. खरबूजे में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं. 

इन पोषक तत्वों के अलावा खरबूजे के बीज में और भी पोषक तत्व होते हैं, जिनमें कैल्शियम, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन ए, बी भी होता है. 

ये भी देखें: ताइवानी तरबूज व खरबूज के फलों से किसान कमा रहे लाखों में मुनाफा

जानिए खरबूजे की किस्में

पूसा शरबती

इस किस्म के खरबूजे के छिलके का रंग गुलाबी होता है. इसकी एक बेल पर चार से पांच फल लगते हैं. इसका छिलका जालीदार और गूदा मोटा होता है.

पंजाब सुनहरी

इस तरह के किस्म के खरबूजे की बेल की लम्बाई ज्यादा होती है. यह पकने में हल्के पीले रंग का नजर आता है. इसके एक फल का वजन आधे किलो से ज्यादा होता है.

पूसा मधुरस

इस किस्म के खरबूजे गोल और गहरे ग्रे रंग के होते हैं. इसके एक फल का वजन 600 ग्राम से ज्यादा होता है. एक बेल पर कम से कम 5 से 6 खरबूजे निकलते हैं.

आईवीएमएम 3

इस किस्म के खरबूजे धारीदार और पकने के पीले रंग के हो जाते हैं. यह काफी मीठे भी होते हैं.

हरा मधु

  • इस किस्म के खरबूजे का भार कम से कम एक किलो तक होता है.  यह काफी मीठा और मोटे गूदेदार होता है.
  • वैसे देखा जाए तो खरबूजे की कई तरह की किस्में होती हैं जो ज्यादा उत्पादन देने में सक्षम होती हैं.

खेती के लिए मिट्टी, समय और मौसम

अगर आप खरबूजे की खेती करना चाहते हैं, तो इसके लिए हल्की रेतीली मिट्टी अच्छी होती है. इसके अलावा इसकी जमीन अच्छी जल निकास वाली होनी चाहिए. 

जायद के सीजन में खरबूजे की फसल सबसे अच्छो होती है. इस दौरान पौधों को पर्याप्त मात्रा उपयुक्त जलवायु मिल जाती है. खरबूजे के बीजों को अंकुरित होने के लिए शुरुआत 25 से 30 डिग्री टेम्प्रेचर की जरूरत होती है. 

जानकारी के लिए बता दें कि, खरबूजे के पौधे को बढ़ने के लिए 30 से 45 डिग्री टेम्प्रेचर की जरूरत होती है. 

ये भी देखें: तरबूज और खरबूज की अगेती खेती के फायदे

खेती के लिए कैसी हो तैयारी?

खरबूजे की खेती करने से पहले खेत की जुताई जरूरी होती है. जिसके बाद खेत को सींचा जाता है. जिसके कुछ दिनों के बाद जमीन को समतल करने के लिए पाटा किया जाता है. 

जिसके बाद बीजों की बुवाई करने के लिए क्यारियां बना ली जाती हैं. फिर इनमें जैविक और रसायनिक खाद का इस्तेमाल अच्छे से किया जाता है.

कितनी हो उर्वरक की मात्रा?

शुरुआत में 2 सौ से ढ़ाई सौ क्विंटल पुरानी गोबर की खाद को प्रति हेक्टेयर के किसाब से खेत में डाला जाना चाहिए. वहीं रासायनिक खाद में 60 किलो फास्फोरस, 40 किलो पोटाश और 30 किलो नाइट्रोजन की मात्रा का इस्तेमाल प्रति हेक्टेयर नालियों और क्यारियों मैं करना होता है. जब भी पौधे में फूल आने लगे तो, उस समय करीब 20 किलो यूरिया का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

क्या है बुवाई का सही तरीका

खरबूजे की खेती में बीजों की रुपाई और पौधा दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर खेत एक हेक्टेयर है तो उसके लिए के से डेढ़ किलो बीजों की जरूरत होती है. 

शुरुआत में बीजों को बिमारियों का खतरा कम होता है. इन्हें क्यारियों या नालियों किसी में भी बो सकते हैं. बीजों की बुवाई करते वक्त दो फिट की दूरी रखें. 

उसके बाद तलक तकनीक से खेत की सिंचाई करें. फरवरी के महीने में खरबूजे के बीजों की रुपाई की जाती है. हफ्ते में दो सिंचाई और बारिश के सीजन में जरूरत के हिसाब से सिंचाई की जरूरत खरबूजे की खेती में होती है.

कैसे करें तुड़ाई?

खरबूजे की तुड़ाई इस बात पर भी निर्भर करती है, कि उसकी किस्म कौन सी है. खरबूजे के फल बुवाई के ढ़ाई से तीन महीने बाद तैयार हो जाते हैं. अगर खरबूजे का फल 90 फीसद पक गया है तो उसे तुरंत तोड़ लें. 

ये भी देखें: रबी के सीजन में तरबूज की खेती कर किसान हो रहे हैं मालामाल जानें क्या है तकनीक

खेती पर कितना आएगा खर्च?

एक हेक्टेयर खरबूजे की खेती पर कितना खर्च होगा, यह जान लेना वभी जरूरी है.

  • खेती का खर्च एक हजार रुपये.
  • दो से तीन किलो बीज का खर्च करीब तीन हजार रुपये.
  • खेत की तैयारी, रोपाई और खाद का खर्च करीब छह हजार रुपये.
  • मजदूरी और खरबूजा तुड़ाई का खर्च करीब तीन हजार रुपये.
  • कीटनाशक का खर्च करीब 13 से 15 हजार रुपये.

क्या मिलेगा फायदा?

एक हेक्टेयर के खेत में खेती करने से करीब दो सौ से ढ़ाई सौ क्विंटल का उत्पादन होता है.बाजार में खरबूजा 15 से 30 रुपये प्रति किलो बिकता है. इसकी फसल से एक बार में करीब ढ़ाई से चार लाख तक कमाई की जा सकती है. 

इसके अलावा इसके बीजों को बेचकर भी कमाई की जा सकती है. करीब 6 क्विंटल बीजों का उत्पादन 15 हजार रुपये क्विंटल तक बिकता है. इसकी आय में खर्चे को हटाने के बाद भी अच्छा खासा मुनाफा होता है.