महिंद्रा ट्रैक्टर की मार्च 2024 की सेल्स रिपोर्ट में देखने को मिला बड़ा बदलाव

Published on: 02-Apr-2024

महिंद्रा ट्रैक्टर्स कंपनी भारत की अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। देश-विदेशों के किसानों के बीच महिंद्रा के कृषि उपकरणों को काफी पसंद किया जाता है। 

भारतीय बाजार की शीर्ष ट्रैक्टर निर्माता कपंनी महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपनी मार्च 2024 में हुई ट्रैक्टर्स की बिक्री के आंकड़े साझा कर दिए हैं। कंपनी का मार्च 2024 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने मार्च 2024 की घरेलू बिक्री में 28% प्रतिशत की गिरावट और निर्यात बिक्री में 26% की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

महिंद्रा की भारत में ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा 

महिंद्रा कंपनी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, महिंद्रा ट्रैक्टर्सने मार्च 2024 की घरेलू बिक्री में 28% प्रतिशत की भारी कमी का सामना किया है। 

कंपनी ने मार्च 2024 में 24,276 ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री की है, जबकि मार्च 2023 में 33,622 महिंद्रा ट्रैक्टरों की भारत में बिक्री की गई थी। 

निर्यात बिक्री में 26% प्रतिशत की बढ़ोतरी 

महिंद्रा ट्रैक्ट्स द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, कंपनी मार्च 2024 में ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री में 26% की वृद्धि दर्ज की है। 

ये भी पढ़ें: सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2024 : महिंद्रा ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री में 18% प्रतिशत कमी

महिंद्रा ट्रैक्टर ने भारत के बाहर मार्च 2024 में 1,748 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,392 ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री की थी।

महिंद्रा का कुल घरेलू और निर्यात बिक्री का आंकड़ा 

कंपनी द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने मार्च माह में कुल ट्रैक्टरों यानी घरेलू + निर्यात बिक्री में 26% प्रतिशत की गिरावट का सामना किया है।

कंपनी ने मार्च 2024 में कुल 26,024 ट्रैक्टरों की बिक्री की है। वहीं, मार्च 2023 में 35,014 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

श्रेणी
Ad