26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा ट्रैक्टर परेड़ करेगा

By: Merikheti
Published on: 04-Jan-2024

एक बार फिर संयुक्त किसान मोर्चा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत भर के तकरीबन 500 जिलों में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड आयोजित करेगा। बतादें कि इस बात की जानकारी संगठन द्वारा दी गई है। दरअसल, यह परेड़ किसान आंदोलन की अन्य मांगों को पूर्ण कराने के लिए किसान संगठन एक बार फिर एकजुट होने वाले हैं। बतादें, कि इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) ने एक बड़ी घोषणा कर ड़ाली है।  दरअसल, एसकेएम (संयुक्त किसान मोर्चा) गणतंत्र दिवस के अवसर पर (26 जनवरी, 2024) भारत भर में ट्रैक्टर परेड निकालने की तैयारी कर रहा है। भारत के लगभग 500 जिलों में गणतंत्र दिवस पर ये परेड निकाली जाएगी। एसकेएम ने कहा है, कि ट्रैक्टर परेड राष्ट्रीय राजधानी में औपचारिक गणतंत्र दिवस परेड के समापन के उपरांत ही आयोजित की जाएगी। इसमें काफी बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।

SKM ने जनता से क्या अपील की है ?

संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान जारी कर कहा है, कि एसकेएम 26 जनवरी, 2024 को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जिला स्तर पर ट्रैक्टर परेड आयोजित करेगा। यह परेड लगभग 500 जिलों में निकाली जाएगी। साथ ही, एसकेएम ने किसानों से बड़ी संख्या में परेड में शामिल होने की अपील की है। इस दौरान ट्रैक्टर परेड में शामिल होने वाले किसान घटक संगठनों के झंडों के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज भी लहराएंगे। इस परेड में किसान भारत के संविधान में निहित लोकतंत्र, संघवाद, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के सिद्धांतों की रक्षा करने का संकल्प लेंगे। ये भी पढ़ें: भारत के सबसे शक्तिशाली 5 ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं

SKM का जनजागरण अभियान 10 से 20 जनवरी तक चलेगा

एसकेएम की इकाइयां 20 राज्यों में घर-घर जाकर एवं पत्रक वितरण के माध्यम से पूरे भारत में 10 से 20 जनवरी तक जन जागरण अभियान का प्रारंभ करेगी। इसमें बताया गया है, कि जन अभियान का मकसद केंद्र सरकार की कॉर्पोरेट समर्थक आर्थिक नीतियों को उजागर करना है। एसकेएम ने किसानों से सांप्रदायिक एवं जातिवाद ध्रुवीकरण के जरिए लोगों का शोषण और विभाजन करने वाले कॉर्पोरेट-सांप्रदायिक गठजोड़ को समाप्त करने के लिए अभियान एवं परेड को सफल बनाने की बात कही है। केंद्र सरकार जब तक समस्त मांगे पूरी नहीं कर लेती तब तक यह संघर्ष जारी रखने की बात कही गई है।

श्रेणी