नदी, नहरें, तालाब, सरोवर एवं झरने देश की सुंदरता को काफी उत्कृष्ट बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से विश्व पृथ्वी दिवस को लेकर सरोवरों को संवारने और उनका सौंदर्यीकरण करने का कार्य किया जा रहा है।
अमृत सरोवर महोत्सव स्कीम के अंतर्गत सरोवरों को सेल्फी प्वॉइंट बनाने की कवायद की जा रही है। जानकारी के लिए बतादें कि प्रति वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस धरती को किस तरह से सुंदर बनाया जाए एवं किस प्रकार प्राकृतिक वस्तुओं दिवस का संरक्षण किया जाए। इसके लिए विश्व के प्रत्येक देश की तरफ से इस दिशा में कार्य किया जाता है।
भारत में भी विभिन्न राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर से तैयारियां कर रही हैं। विश्व पृथ्वी दिवस को लेकर भारत सरकार काफी सजग और सतर्क है। साथ ही, उत्तर प्रदेश सरकार ने तो इसको लेकर तैयारियां भी चालू कर दी हैं।
तालाब मतलब सरोवर भू संरक्षण एवं जमीन की उर्वरकता व नमी को कायम रखने का बड़ा जरिया माने जाते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस पृथ्वी दिवस पर सरोवरों को संवारने व सौंदर्यीकरण के लिए कवायद शुरू करदी है।
योजना के अंतर्गत प्रत्येक जनपद में 75 से ज्यादा तालाब खुदवाने निर्धारित किए गए थे। इन तालाबों की सहायता से भूजल संरक्षण को सहायता प्राप्त होती है।
आजकल भूमिगत जल स्तर में गिरावट प्रत्येक राज्य सरकारों एवं निवासियों के लिए एक चुनौती बन चुका है। इसको नियंत्रित करने के लिए विभिन्न राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर से कार्य कर रहीं हैं।
कुछ राज्य सरकारें कम जल खपत वाली फसलों के उत्पादन पर अनुदान राशि भी किसानों को मुहैय्या करा रही हैं। तो कुछ सरकारें वाटर टैंक बनाने के लिए अनुदान प्रदान कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार विश्व पृथ्वी दिवस पर राज्य में स्थापित समस्त सरोवरों को अच्छी तरह सजाने का कार्य कर रही है। इसके उपरांत इनको सेल्फी प्वाइंट के लिहाज से भी तैयार किया जाएगा।
प्रदेश सरकार का कहना है, कि सरोवरों को टूरिस्ट प्लेस के तौर पर तैयार किया जाएगा। इससे यहां साफ- सफाई और बेहतर तरीके से हो सकेगी। साथ ही, विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
यह भी पढ़ें: एग्री लोन लें फसल बुवाई पर, चुकाएं किसान कटाई पर : प्रोत्साहन राशि दे रही सरकार उस पर
अब सरोवरों को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने कदम उठाने चालू कर दिए हैं। सरोवरों के सुधरने से स्वच्छता अभियान को भी प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, टूरिस्ट प्लेस निर्मित होने की वजह से स्थानीय लोगों की आमदनी में भी काफी इजाफा देखने को मिलेगा। भारत के तालाब और नदियां देश की सुंदरता को बढ़ाने में अहम भूमिका अदा करते हैं।