Ad

feature

पशुपालक इस नस्ल की गाय से 800 लीटर दूध प्राप्त कर सकते हैं

पशुपालक इस नस्ल की गाय से 800 लीटर दूध प्राप्त कर सकते हैं

किसान भाइयों यदि आप पशुपालन करने का विचार कर रहे हो और एक बेहतरीन नस्ल की गाय की खोज कर रहे हैं, तो आपके लिए देसी नस्ल की डांगी गाय सबसे बेहतरीन विकल्प है। इस लेख में जानें डांगी गाय की पहचान और बाकी बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां। किसान भाइयों के समीप अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के बेहतरीन पशु उपलब्ध होते हैं, जो उन्हें प्रति माह अच्छी आय करके दे सकते हैं। यदि आप पशुपालक हैं, परंतु आपका पशु आपको कुछ ज्यादा लाभ नहीं दे रहा है, तो चिंतित बिल्कुल न हों। आज हम आपको आगे इस लेख में ऐसे पशु की जानकारी देंगे, जिसके पालन से आप कुछ ही माह में धनवान बन सकते हैं। दरअसल, हम जिस पशु के विषय चर्चा कर रहे हैं, उसका नाम डांगी गाय है। बतादें कि डांगी गाय आज के दौर में बाकी पशुओं के मुकाबले में ज्यादा मुनाफा कमा कर देती है। इस वहज से भारतीय बाजार में भी इसकी सर्वाधिक मांग है। 

डांगी नस्ल की गाय कहाँ-कहाँ पाई जाती है

जानकारी के लिए बतादें, कि यह गाय देसी नस्ल की डांगी है, जो कि मुख्यतः गुजरात के डांग, महाराष्ट्र के ठाणे, नासिक, अहमदनगर एवं हरियाणा के करनाल एवं रोहतक में अधिकांश पाई जाती है। इस गाय को भिन्न-भिन्न जगहों पर विभिन्न नामों से भी जाना जाता है। हालाँकि, गुजरात में इस गाय को डांग के नाम से जाना जाता है। किसानों व पशुपालकों ने बताया है, कि यह गाय बाकी मवेशियों के मुकाबले में तीव्रता से कार्य करती है। इसके अतिरिक्त यह पशु काफी शांत स्वभाव एवं शक्तिशाली होते हैं। 

यह भी पढ़ें: Nand Baba Mission: योगी सरकार देसी गाय पालने के लिए 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी

डांगी गाय कितना दूध देने की क्षमता रखती है

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इस देसी नस्ल की गाय के औसतन दूध देने की क्षमता एक ब्यांत में तकरीबन 430 लीटर तक दूध देती है। वहीं, यदि आप डांगी गाय की बेहतर ढ़ंग से देखभाल करते हैं, तो इससे आप लगभग 800 लीटर तक दूध प्राप्त कर सकते हैं। 

डांगी गाय की क्या पहचान होती है

यदि आप इस गाय की पहचान नहीं कर पाते हैं, तो घबराएं नहीं इसके लिए आपको बस कुछ बातों को ध्यान रखना होगा। डांगी गाय की ऊंचाई अनुमान 113 सेमी एवं साथ ही इस नस्ल के बैल की ऊंचाई 117 सेमी तक होती है। इनका सफेद रंग होता है साथ ही इनके शरीर पर लाल अथवा फिर काले धब्बे दिखाई देंगे। साथ ही, यदि हम इनके सींग की बात करें, तो इनके सींग छोटे मतलब कि 12 से 15 सेमी एवं नुकीले सिरे वाले मोटे आकार के होते हैं। 

यह भी पढ़ें: जानें दुनियाभर में मशहूर पुंगनूर गाय की पहचान और विशेषताओं के बारे में

इसके अतिरिक्त डांगी गायों का माथा थोड़ा बाहर की ओर निकला होता है और इनका कूबड़ हद से काफी ज्यादा उभरा हुआ होता है। गर्दन छोटी और मोटी होती है। अगर आप डांगी गाय की त्वचा को देखेंगे तो यह बेहद ही चमकदार व मुलायम होती है। इसकी त्वचा पर काफी ज्यादा बाल होते हैं। इनके कान आकार में छोटे होते है और अंदर से यह काले रंग के होते हैं।

M&M LTD के डिवीजन स्वराज ट्रैक्टर ने कृषकों के लिए स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर लांच किया

M&M LTD के डिवीजन स्वराज ट्रैक्टर ने कृषकों के लिए स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर लांच किया

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के डिवीजन स्वराज ट्रैक्टर्स ने कृषकों के लिए वर्तमान में स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर का अनावरण किया है। कंपनी ने इसे खरीफ सीजन में प्रस्तुत किया है, जिससे धान एवं सोयाबीन जैसी फसलों की कटाई में उत्कृष्ट नतीजे देखने को मिले है। कंपनी अपने इस स्मार्ट हार्वेस्टर के उत्पादन को बढ़ाने जा रही है। Swaraj Harvester 8200: महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रस्तुत कृषि मशीनरी प्लांट पीथमपुर (मध्य प्रदेश) में स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर की उपज को बढ़ाया जा रहा है। 

बतादें, कि भारत में स्वदेशी रुप से तैयार हुआ यह प्रथम स्मार्ट हार्वेस्टर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के डिवीजन स्वराज ट्रैक्टर्स ने कृषकों के लिए इस स्मार्ट हार्वेस्टर का अनावरण किया है। कंपनी ने इसको खरीफ सीजन में प्रस्तुत किया है, जिससे धान सोयाबीन जैसी फसलों की कटाई में उत्कृष्ट नतीजा देखने को मिले है। कंपनी को अपने इस नवीन स्मार्ट हार्वेस्टर के सफल प्रारंभ के साथ आशा है, कि आगामी रबी फसल के सीजन में इस उत्पाद की शानदार मांग रहने वाली है। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड बिजनेस हेड, फार्म मशीनरी, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड कैरास वखारिया ने कहा है, कि स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर के साथ किसान कटाई के कार्यों को सहजता और कम खर्चे के साथ पूर्ण कर सकते हैं। 

24x7 निगरानी रखने की सुविधा उपलब्ध की गई है  

कैरास वखारिया ने बताया है, कि 'स्वराज भारत में कटाई प्रौद्योगिकी में काफी अग्रणी रहा है और यह नया 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर टेक्नोलॉजी की दुनिया में इस विरासत को काफी आगे बढ़ा रहा है। इंटेलिजेंट हार्वेस्टिंग प्रणाली के साथ कंपनी सर्विस एवं प्रोडक्ट सपोर्ट टीम के साथ हार्वेस्टर की परफॉर्मेंस और हेल्थ पर 24x7 निगरानी रखने की सुविधा देती है। उन्होंने बताया, आप कहीं भी रहकर अपने फोन पर इस स्मार्ट हार्वेस्टर के विषय में जान सकते हैं, जैसे फ्यूल, इसकी लोकेशन एवं बाकी जानकारी। 

ये भी पढ़ें:
कंबाइन हार्वेस्टर मशीन (Combine Harvester Machine) की संपूर्ण जानकारी

स्मार्ट हार्वेस्टर सूखी अथवा गीली फसल में भी सुगमता से चलेगा 

कैरास वखारिया ने कहा है, कि स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर में काफी फ्यूल एफिशीएंट इंजन प्रदान किया गया है, जो न्यू टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसकी सहायता से तकरीबन वर्ष की 90 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। उन्होंने बताया, इस स्मार्ट हार्वेस्टर की स्पीड बाकी स्मार्ट हार्वेस्टर से ज्यादा है। बतादें, कि इसके मेंटेनेंस पर ज्यादा खर्च नहीं आने वाला है। वखारिया ने जानकारी देते हुए बताया है, कि किसान इस स्मार्ट हार्वेस्टर को गीली फसल में भी सुगमता से चला सकते हैं। इस स्मार्ट हार्वेस्टर का उपयोग आप रबी-खरीफ की फसलों में कर सकते हैं। मतलब, कि गेहूं, धान, सोयाबिन और मक्का समेत बहुत सारी फसलों की कटाई कर सकते हैं।

ऑन-फार्म सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध है 

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि कंपनी अपने इस स्मार्ट हार्वेस्टर के साथ रिलेशनशिप मैनेजर और ऐप-आधारित वीडियो कॉलिंग के जरिए हेल्थ अलर्ट और व्यक्तिगत मदद के साथ त्वरित ऑन-फार्म सर्विस की सुविधा भी प्रदान कर रही है। भारत के पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, कैरास और वखारिया समेत बहुत से राज्यों में स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्वराज के संपूर्ण देश में फैले डीलर नेटवर्क के जरिए से इस नए स्वराज 8200 स्मार्ट हार्वेस्टर को बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि भारत में स्वराज के तकरीबन 100 से भी अधिक डीलर उपस्थित हैं।

जानिए Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में 

जानिए Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में 

किसान भाइयों जैसे की आप जानते है, स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर आज कल किसानों द्वारा बहुत पसंद किये जाते है। स्वराज कंपनी का Swaraj 855 FE ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय बना हुआ है। 

swaraj tractor 855  कम डीज़ल की खपत में बेहतरीन काम करने के लिए जाना जाता है। स्वराज ट्रैक्टर कीमत 855 भी भारत के किसानो के बजट के अनुसार है। 

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई बदलाव किए है जिससे किसानों को फायदा होगा। इस ट्रैक्टर के नए फीचर्स और swaraj 855 price ट्रैक्टर प्राइस को जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

स्वराज कंपनी के बारे में 

स्वराज ट्रैक्टर्स की स्थापना 1974 में आत्मनिर्भर होने और भारत का पहला स्वदेशी ट्रैक्टर विकसित करने के मिशन के साथ की गई थी। 

आज स्वराज एक तेजी से बढ़ती कंपनी है, ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी का एक विस्तृत पोर्टफोलियो है, और भारत में शीर्ष ट्रैक्टर ब्रांडों में मजबूती से खड़ा है। 

हम विभिन्न खेती की जरूरतों के लिए 15Hp से 65Hp तक के ट्रैक्टरों की एक श्रृंखला का निर्माण करते हैं, जिसमें आर्द्रभूमि के लिए 4WD ट्रैक्टर और बागवानी के लिए विशेष ट्रैक्टर शामिल हैं। 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 

swaraj 855 new model में कंपनी ने शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है  

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 52 हप श्रेणी और 3307cc का इंजन प्रदान किया है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है और swaraj 855 का इंजन 2000 आरपीएम जनरेट करता है।

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में एयर क्लीनर की बात करें  तो इस ट्रैक्टर में आपको 3 स्टेज वेट एयर क्लियर कंपनी द्वारा प्रदान किया गया है। 

ट्रैक्टर फ्रंट डिज़ाइन 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के फ्रंट की बात करे तो ट्रैक्टर का फ्रंट एक्सएल एडजस्टेबल दिया गया है। ट्रैक्टर में आगे फ्रंट में अंदर की तरफ हैलोजन लाइट दी गयी है जो ट्रैक्टर के लुक को और भी अच्छा बनाता है। फ्रंट में ऊपर की तरफ स्वराज की ब्रांडिंग भी दी गयी है।    

स्वराज ट्रैक्टर 855 FE शुद्ध शक्ति प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक प्रतिष्ठित ट्रैक्टर है, यह ट्रैक्टर कठिन क्षेत्र संचालन और कठोर मिट्टी के संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

यह दिशा नियंत्रण वाल्व, मल्टी स्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ, पावर स्टीयरिंग, ड्यूल क्लच आदि जैसी सुविधाओं से लैस है। यह एम बी हल, स्ट्रॉ मेकिंग मशीन, रोटावेटर, जेनसेट कंप्रेसर जैसे अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है।

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

ट्रांसमिशन टाइप 

Swaraj tractor 855 ट्रैक्टर में  गियरबॉक्स ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मैश व स्लाइडिंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर के गियर बॉक्स में कंपनी ने बदलाव किया है पहले इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स स्पीड के गियरबॉक्स कंपनी प्रदान करती थी। इस में अब बदलाव करके 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स की स्पीड दी गयी है।

यह भी पढ़ेंस्वराज ने लॉन्च की लाइट वेट ट्रैक्टर की सीरीजटारगेट

स्टीयरिंग टाइप 

इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर को कम से कम जगह में आसानी से मोड़ा जा सकता है। पावर स्टीयरिंग होने से चालक को ट्रैक्टर चलाने में भी आसानी होती है।

ब्रेक 

इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक कंपनी ने दिया है। ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक होने से ट्रैक्टर को कठिन फिसलन की स्थिति में भी आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 

ब्रेक के साथ ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस काफी बेहतरीन है। swaraj 855 fe price भी इसके फीचर्स के आधार पर तय की गयी है।

यह भी पढ़ेंSwaraj Tractor: गया खेती का भी Code

पीटीओ पावर

स्वराज 855 एफई मल्टी स्पीड पीटीओ और सीआर पीटीओ के साथ 540/1000 प्रति घंटे की क्रांतिकारी रफ्तार से आता है। यह खेत में प्रदर्शन को बढ़ाता है। स्वराज ट्रैक्टर 855 पीटीओ एचपी 42.9 एचपी का है।

लिफ्टिंग कैपेसिटी 

इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलोग्राम है। हाइड्रोलिक्स स्वराज 855 में 60 लीटर का ईंधन टैंक है। स्वराज 855 का माइलेज बहुत अच्छा और परफॉर्म करने वाला है। 

इस ट्रैक्टर में लाइव हाइड्रोलिक्स:  स्थिति नियंत्रण: किसी भी वांछित ऊंचाई पर निचले लिंक को पकड़ने के लिए है,स्वचालित ड्राफ्ट नियंत्रण: एक समान गहराई बनाए रखने के लिए है और मिश्रण नियंत्रण: इष्टतम फ़ील्ड आउटपुट के लिए है। 

लिंकेज: श्रेणी- I और II प्रकार के कार्यान्वयन पिनों के लिए उपयुक्त 3 बिंदु लिंकेज इस ट्रैक्टर में कंपनी द्वारा प्रदान किये गए है।  

ट्रैक्टर डाइमेंशन्स और वजन

  • 855 swaraj ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3614 mm है और ट्रैक्टर की कुल 1802 mm चौड़ाई है। 
  • Swaraj 855 FE ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2274 mm का इस ट्रैक्टर में है।  
  • स्वराज ट्रैक्टर का कुल वजन 2410 किलोग्राम है।  

टायर 

ट्रैक्टर में कंपनी आगे के टायर 7.50x16 आकर के प्रदान करती है। 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में कंपनी पीछे के टायरों में आपको दो विकल्प प्रदान करती है 14.90x28 और 16.90x28 आकार के आप अपने काम के हिसाब से टायरों का चुनाव कर सकते है।

यह भी पढ़ेंभारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर Price?

Swaraj 855 FE Price ट्रैक्टर की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8 -8.5 लाख रूपए तक है। स्वराज 855 4x4 Price में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है। 

स्वराज 855 न्यू मॉडल की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। इसके आलावा स्वराज 744 xt 52 hp कीमत भी किसानों के बजट में आती है। 

स्वराज ट्रैक्टर के बारे में मेरा क्या कहना है?

किसान भाइयों मेरा मानना है की स्वराज 855 FE ट्रैक्टर बहुत ही शक्तिशाली इंजन वाला ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर खेती में काम करते समय अच्छी खिचाई करता है। 

हैरो (Harrow), कल्टीवेटर(Cultivator), रोटावेटर (Rotavator) और थ्रेशर जैसे कार्य करने के लिए ये ट्रैक्टर बहुत ही उत्तम है। इस ट्रैक्टर की कीमत कंपनी ने किसानों के बजट के हिसाब से निर्धारित की है। 

अगर आप मेरी मानते है तो आप इस ट्रैक्टर को खरीद कर अपने खेती को कार्य को उसने से कर सकते है और खेती से अच्छी आय अर्जित कर सकते है। 

किसानों के बीच लोकप्रिय फोर्स कंपनी के 5 ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं ?

किसानों के बीच लोकप्रिय फोर्स कंपनी के 5 ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं ?

कृषि से जुड़े बहुत सारे कार्यों में ट्रैक्टर अपनी अहम भूमिका अदा करते हैं। किसान एक ट्रैक्टर की मदद से खेतीबाड़ी के अनेकों कठिन कार्यों को सुगम बना सकते हैं। इससे खेती की लागत, समय और मजदूरी काफी हद तक कम हो जाती है।

अगर आप खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदनें की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपके लिए भारत के 5 सबसे लोकप्रिय फोर्स ट्रैक्टरों की जानकारी प्रदान करेंगे।

फोर्स सनमान 5000 ट्रैक्टर 

Force SANMAN 5000 ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर में 4 Stroke, Inline Direct Injection Turbo Charger with Intercooler इंजन देखने को मिल जाता है, जो 45 HP पावर उत्पन्न करता है। इस सनमान ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 38.7 HP है और इसका इंजन 2200 आरपीएम उत्पन्न करता है। इसमें 54 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है। 

फोर्स सनमान 5000 ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1450 किलोग्राम निर्धारित की गई है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर को 2032 MM व्हीलबेस में तैयार किया है।

Force SANMAN 5000 में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। इसमें आपको Fully Oil Immersed Multi plate Sealed Disc ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। 

फोर्स सनमान 5000 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.16 लाख से 7.43 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी Force SANMAN 5000 Tractor के साथ 3 साल की वारंटी प्रदान करती है।

फोर्स बलवान 450 ट्रैक्टर 

Force BALWAN 450 ट्रैक्टर में आपको 1947 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 45 HP पावर उत्पन्न करता है। इस बलवान ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 38.7 HP है और इसके इंजन से 2500 आरपीएम जनरेट होता है। 

ये भी पढ़ें: जानें फोर्स कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में ?

यह ट्रैक्टर 60 लीटर क्षमता वाले फ्यूल टैंक के साथ आता है। फोर्स बलवान 450 ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1350 से 1450 किलोग्राम निर्धारित की गई है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर को 1890 MM व्हीलबेस में तैयार किया है।

Force BALWAN 450 ट्रैक्टर में आपको Mechanical / Power (Optional) स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में Fully Oil Immersed Multiplate Sealed Disc ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। 

फोर्स का यह बलवान ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। Force BALWAN 450 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.50 लाख रुपये तय की गई है। कंपनी Force BALWAN 450 Tractor के साथ 3 साल की वारंटी प्रदान करती है।

फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर

Force ORCHARD MINI ट्रैक्टर में 1947 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन आता है, जो 27 HP पावर उत्पन्न करता है। फोर्स मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 23.2 एचपी है और इसका इंजन 2200 आरपीएम पैदा करता है। 

इस ट्रैक्टर में 29 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक प्रदान किया गया है। फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 950 किलोग्राम तय की गई है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर को 1590 MM व्हीलबेस में बनाया है। 

Force ORCHARD MINI ट्रैक्टर में आपको Single Drop Arm Mechanical स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में आपको Fully Oil Immersed Multiplate Sealed Disc ब्रेक्स दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें: फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर की विशेषताएँ, फीचर्स और कीमत

फोर्स का यह मिनी ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है, इसमें आपको 5.00 x 15 फ्रंट टायर और 8.3 x 24 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.00 लाख से 5.20 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने Force ORCHARD MINI Tractor के साथ 3000 घंटे या 3 साल की वारंटी देती है।

फोर्स अभिमान ट्रैक्टर

Force ABHIMAN ट्रैक्टर में आपको 1947 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 27 HP पावर उत्पन्न करता है। इस अभिमान टैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 23.2 HP है और इसके इंजन से 2200 आरपीएम उत्पन्न करता है।

इस ट्रैक्टर में 29 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक उपलब्ध किया गया है। फोर्स अभिमान ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 900 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसे 1345 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है।

Force ABHIMAN ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में Fully Oil Immersed Multiplate Sealed Disk ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। फोर्स अभिमान ट्रैक्टर फोर व्हील ड्राइव में आता है, इसमें 6.5/80 x 12 फ्रंट टायर और 8.3 x 20 रियर टायर दिए गए हैं।

फोर्स अभिमान ट्रैक्टर की कीमत 5.90 लाख से 6.15 लाख रुपये एक्स शोरूम निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस फोर्स अभिमान ट्रैक्टर के साथ 3 साल तक की शानदार वारंटी प्रदान करती है। 

फोर्स ऑर्चर्ड डीलक्स ट्रैक्टर

Force ORCHARD DELUXE ट्रैक्टर में आपको 1947 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर, Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 27 HP पावर उत्पन्न करता है। इस मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 23.2 HP है और इसका इंजन 2200 आरपीएम उत्पन्न करता है। 

इस फोर्स ट्रैक्टर में 29 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया जाता है। फोर्स ऑर्चर्ड डीलक्स ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1000 किलोग्राम निर्धारित की गई है। इस ट्रैक्टर को 1585 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है।

Force ORCHARD DELUXE ट्रैक्टर में आपको Single drop arm Mechanical/Power (optional) स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। फोर्स का यह ट्रैक्टर Fully Oil Immersed Multiplate Sealed Disc ब्रेक्स के साथ आता है। 

फोर्स ऑर्चर्ड डीलक्स ट्रैक्टर में 2 व्हील ड्राइव आता है। इसमें आपको 5.00 X 15 फ्रंट टायर और 9.5 X 24 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। फोर्स ऑर्चर्ड डीलक्स ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.10 लाख से 5.25 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने Force ORCHARD DELUXE Tractor के साथ 3000 घंटे या 3 साल की वारंटी प्रदान करती है।

इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को देगी 18 लाख रुपये, ऐसे करें आवेदन

इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को देगी 18 लाख रुपये, ऐसे करें आवेदन

सरकार लगातार किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार ने विभिन्न स्तरों पर ढेरों योजनाएं चला रखी हैं। जिनसे देश के किसान लगातार लाभान्वित हो रहे हैं। इसी क्रम में सरकार ने एक और योजना शुरू की है। जिसे 'पीएम किसान एफपीओ योजना' नाम दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसान को एग्रीकल्चर बिजनेस शुरू करने के लिए 18 लाख रुपये तक की सहायता देती है। योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम 11 किसानों को मिलकर एक किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाना जरूरी है।

क्या है पीएम किसान एफपीओ योजना

किसान एफपीओ योजना को केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए चलाई है। जिसमें खेती बाड़ी से जुड़े बिजनेस शुरू करने के लिए 18 लाख रुपये तक की राशि मुहैया कवाई जाती है। यह राशि आवेदन करने के बाद आगामी 3 साल में सरकार की तरफ से प्रदान की जाएगी। इस योजना से जुडने पर और भी कई तरह के फायदे होते हैं। जैसे:- किसान सस्ती दरों पर बैंकों से लोन हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही इस योजना के अंतर्गत उपज को बेंचने के लिए किसानों के लिए आसानी से बाजार उपलब्ध हो जाता है। साथ ही किसान भाई बेहद रियायती दरों पर फर्टिलाइजर, सीड, केमिकल और कृषि यंत्र जैसे जरूरी सामान भी खरीद सकते हैं। ये भी पढ़े: इन कृषि यंत्रों पर सरकार दे रही है भारी सब्सिडी, आज ही करें आवेदन

ये लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं

आवेदक का कृषि का व्यवसाय होना जरूरी है। इसके साथ ही उसके पास कृषि योग्य भूमि होना चाहिए। आवेदक किसान उत्पादक संगठन का हिस्सा होना चाहिए। मैदानी क्षेत्र में किसान उत्पादक संगठन में कम से कम 300 सदस्य होने चाहिए, इसी प्रकार पहाड़ी क्षेत्र में किसान उत्पादक संगठन में 100 सदस्य होने चाहिए।

आवेदनकर्ता के लिए ये दस्तावेज होंगे जरूरी

आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जमीन के कागजात, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बैंक खाता विवरण और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। इन सभी दस्तावेजों की जानकारी आवेदन करते समय देनी होगी।

ऐसे करें पीएम किसान एफपीओ योजना में आवेदन

जो  भी किसान इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाना चाह रहे हैं उन्हे सर्वप्रथम किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यह प्रक्रिया ई-नाम पोर्टल के माध्यम से बेहद आसानी से पूरी की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए ई-नाम की आधिकारिक वेबसाइट https://www.enam.gov.in पर जाएं। वहां पर ई-नाम का पेज होगा। इस पेज में अपनी जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें। इसके अलावा किसान भाई ई-नाम मोबाइल ऐप और नजदीकी ई-नाम मंडी जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इफको के मार्केटिंग डायरेक्टर श्री योगेंद्र कुमार को MSCS का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया

इफको के मार्केटिंग डायरेक्टर श्री योगेंद्र कुमार को MSCS का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इफको के मार्केटिंग डायरेक्टर योगेन्द्र कुमार को 17 August को हुए चुनाव में नवगठित-राष्ट्रीय स्तर की बहु राज्य बीज सहकारी समिति के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया है। योगेंद्र कुमार को साकेत स्थित इफको के मुख्यालय में आयोजित बीज सहकारी समिति की पहली वार्षिक आम सभा के दौरान चुना गया था। कृभको के अध्यक्ष चंद्र पाल सिंह यादव और एनसीडीसी के एमडी पंकज बंसल, योगेन्द्र कुमार के प्रस्तावक और अनुमोदक थे। इस चुनाव के लिए सहायक रजिस्ट्रार श्रीमती सुमन कुमारी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था। यह भी पढ़ें: इफको (IFFCO) कंपनी द्वारा निर्मित इस जैव उर्वरक से किसान फसल की गुणवत्ता व पैदावार दोनों बढ़ा सकते हैं सहकारी समितियाँ जो महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा हैं, उनमें इफको, कृभको, NAFED और दो सरकारी सहायता प्राप्त निकाय NDDB और NCDC शम्मिलित हैं। बोर्ड के सदस्यों में नेफेड के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, कृभको के अध्यक्ष चंद्र पाल सिंह, एनडीडीबी के अध्यक्ष और एमडी मीनेश शाह और एनसीडीसी के एमडी पंकज कुमार बंसल शामिल थे। इफको के चेयरमैन दिलीपभाई संघानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से योगेंद्र कुमार को बधाई देते हुए लिखा, 'राष्ट्रीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के लिए इफको के विपणन निदेशक योगेंद्र कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।' यह भी पढ़ें: इफको बाजार का एसबीआई योनो कृषि ऐप के साथ समझौता दरअसल, जैसे ही योगेंद्र कुमार के चुनाव की खबर सामने आई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। सहकारी जगत के लोगों ने उन्हें बधाई देने में एक क्षण नहीं गंवाया। इफको के एमडी डॉ. यू.एस.अवस्थी से लेकर उर्वरक कंपनी के अन्य कनिष्ठ और वरिष्ठ कर्मचारियों और अन्य लोगों ने योगेंद्र कुमार को उनकी जीत पर बधाई दी। भूतपूर्व कृभको के महाप्रबंधक वी.के. तोमर बीज सहकारी समिति में अंशकालिक सीईओ के रूप में कार्यरत थे  ऐसा कहा जा रहा है, कि सीईओ की पूर्णकालिक नियुक्ति अतिशीघ्र ही की जाएगी। “हमें बीज सहकारी समिति का सदस्य बनने के लिए 2000 पैक्स से आवेदन प्राप्त हुआ है। इस मुद्दे को अगली बैठक में उठाया जाएगा” तोमर ने भारतीय सहकारिता संवाददाता से कहा। योगेंद्र कुमार के पास सहकारी समितियों में विभिन्न पदों पर कार्य करने का 36 वर्षों से ज्यादा का समृद्ध अनुभव है। उन्होंने चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर से कृषि में स्नातक की डिग्री हांसिल की है। यह भी पढ़ें: इफको ने देश भर के किसानों के लिए एनपी उर्वरक की कीमत में कमी की वह अपनी गतिशीलता के लिए काफी जाने जाते हैं, जो उनके काम में भी साफ झलकता है। उन्होंने इफको के सागरिका उत्पाद के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। अपनी यात्रा के दौरान, कुमार ने नीम के तेल और बहुत सारे बाकी उपयोगी नीम आधारित उत्पादों के उत्पादन को बढ़ाने के लक्ष्य से नीम के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटीज (एमएससीएस) अधिनियम, 2002 के अंतर्गत बीज सहकारी समिति जो कि गुणवत्ता वाले बीजों के उत्पादन, खरीद, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, लेबलिंग, पैकेजिंग, भंडारण, विपणन और वितरण के लिए एक शीर्ष संगठन के रूप में कार्य करेगी। साथ ही, रणनीतिक अनुसंधान एवं विकास और स्वदेशी प्राकृतिक बीजों के संरक्षण व संवर्धन के लिए एक प्रणाली विकसित करेगी।
यह मशीन खेत से पत्थर निकालने में मदद करेगी

यह मशीन खेत से पत्थर निकालने में मदद करेगी

स्टोन पिकर मशीन पहाड़ी इलाकों के किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है। इस मशीन की सहायता से यहां के किसान अपने खेत की बेहतर ढ़ंग से सफाई कर फसल की ज्यादा उपज प्राप्त कर सकते हैं। किसान स्टोन पिकर मशीन की सहायता से खेत में उपस्थित हर प्रकार के पत्थरों को एक ही बार में बाहर निकाल सकते हैं। भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों में विभिन्न प्रकार की फसलों का किसानों के द्वारा उत्पादन किया जाता है। साथ ही, खेती-किसानी को सुगम बनाने के लिए कृषि उपकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दरअसल, कृषि मशीनों के आ जाने पर उन राज्यों में भी खेती करना सहज हो गया है। जहां की मृदा में काफी संख्या में कंकड़-पत्थर पाए जाते हैं। वहीं, जुताई के दौरान किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे कि पहाड़ी हिस्सों के खेत की जुताई करने के लिए यहां के कृषकों की ज्यादा लागत लगती है। किसानों की परिस्थितयों को मंदेनजर रखते हुए स्टोन पिकर मशीन की जानकारी लेकर आए हैं, जो किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। यह मशीन खेत में उपस्थिति छोटे और बड़े पत्थरों को एक ही बार में बाहर निकाल देती है, जिससे कि खेत की जुताई बेहतर ढ़ंग से हो सके। साथ ही, फसल के उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो सके।

स्टोन पिकर मशीन इस तरह खेत में कार्य करता है

स्टोन पिकर मशीन का खेत में संचालन के लिए किसान को ट्रैक्टर की आवश्यकता होगी। क्योंकि, यह मशीन ट्रैक्टर के पीछे लगाकर चलाई जाती है। किसान इस मशीन से एक एकड़ जमीन से लगभग दो घंटे में ही समस्त पत्थरों को बहार निकाल सकते हैं। साथ ही, यह खेत की मृदा को बेहतर ढ़ंग से साफ कर उसे खेती के लायक बना देता है। ताकि किसान अपने खेत की बेहतर ढ़ंग से जुताई कर फसल की ज्यादा उपज हांसिल कर सकें।

ये भी पढ़ें:
जानिए धान कटाई की सबसे बेहतरीन और शानदार मशीन के बारे में

स्टोन पिकर मशीन से क्या-क्या फायदे होते हैं

  • पहाड़ी इलाकों के खेतों में जुताई के कार्य को सुगम बनाना।
  • जुताई में कम समय एवं कम लागत भी लगना है।
  • खेत में उपस्थित तकरीबन हर एक प्रकार के पत्थरों को बाहर निकालना।
  • खेत की मिट्टी को सुरक्षित रखना, जिससे कि किसान फसल की पैदावार को बढ़ा सकें।
  • इस मशीन के उपयोग से फसल में कीट और रोग लगने की संभावना काफी कम होती है।

स्टोन पिकर मशीन की कितनी कीमत होती है

स्टोन पिकर मशीन किसान भाइयों के लिए काफी ज्यादा किफायती साबित होती है। भारतीय बाजार में इस मशीन का मूल्य तकरीबन चार लाख रुपये से आरंभ होता है। इस मशीन को छोटे किसान बैंक से लोन की सुविधा प्राप्त करके भी सरलता से खरीद सकते हैं।
NEW HOLLAND TD 5.90 FULL स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

NEW HOLLAND TD 5.90 FULL स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

मेरीखेती के इस लेख में आपका स्वागत है, आज के इस लेख में हम न्यू हॉलैंड कंपनी के एक दमदार और शक्तिशाली ट्रैक्टर के बारे में बात करेंगे। न्यू हॉलैंड कंपनी भारत में ट्रैक्टरों की जानी मानी कंपनी है। किसान इस कंपनी के ट्रैक्टरों को बहुत पसंद करते है। कंपनी ने बड़े किसानों की जरूरतों को समझते हुए न्यू हॉलैंड TD 5.90 ट्रैक्टर का निर्माण किया है, ये ट्रैक्टर 90 hp के दमदार इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर से हर प्रकार के कार्य किये जा सकते है। यहां आपको इस ट्रैक्टर से जुडी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे । 

ट्रैक्टर इंजन क्षमता 

न्यू हॉलैंड TD 5.90  ट्रैक्टर के इंजन की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 90 hp का शक्तिशाली और दमदार इंजन मिलता है। जिससे की आप हर प्रकार के कृषि से और ढुलाई के भी कार्य कर सकते है। इस ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2900  कक की मिलती है जो की इस श्रेणी में जबरदस्त है और अच्छी पावर प्रदान करती है। ट्रैक्टर का इंजन 2200 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर के इंजन में आपको 4 सिलिंडर मिलते है जिससे की इस ट्रैक्टर में अच्छी पावर मिलती है।

ये भी पढ़ें:
सिम्बा -30 : न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर इंडिया कंपनी ने भारतीय किसानों के अनुरूप एक नया कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर लॉन्च किया 30HP की उप-श्रेणी में फ़िल्टर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में ड्राई टाइप का एयर फ़िल्टर आपको मिलता है। ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में इंटरकूलर के साथ कूलैंट कूल्ड इंजन दिया गया है। 

ट्रांसमिशन 

न्यू हॉलैंड TD 5.90 ट्रैक्टर के ट्रांसमिशन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Full सिंक्रोमेश शटल शिफ्ट के साथ वाला ट्रांसमिशन मिलता है। ट्रैक्टर में  20 फॉरवर्ड स्पीड के गियर्स मिलते है और 12 रिवर्स गियर्स मिलते है ट्रैक्टर में अधिक गियर्स विक्लप होने के कारण अच्छी स्पीड मिलती है। इस ट्रैक्टर में गियर्स की पोजीशन साइड में दी गयी है जिससे की ट्रैक्टर के सीट के आगे काफी अच्छा जगह आपको मिल जाता है। 

ये भी पढ़ें:
New Holland 3630 TX प्लस आता है दमदार इंजन के साथ

क्लच टाइप और ब्रेक्स 

न्यू हॉलैंड TD 5.90 ट्रैक्टर में कंपनी ने डबल क्लच दिया है जो की इंडिपेंडेंट क्लच लीवर के साथ आता है। इंडिपेंडेंट क्लच लीवर होने के कारण ट्रैक्टर के गियर्स आसानी से बदले जा सकते है।              

इस ट्रैक्टर में हाइड्रॉलिक रूप से सक्रिय तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक्स दिए गए है।  

स्टीयरिंग टाइप 

न्यू हॉलैंड TD 5.90स्टीयरिंग टाइप की बात करे तो इस ट्रैक्टर में पावर स्टर्रिंग दिया गया है जिससे ट्रैक्टर को असनी से मोड़ा जा सकता है इस ट्रैक्टर में आपको टर्निंग रेडियस भी बहुत अच्छा मिलता है जिससे की ट्रैक्टर को हैंडल करने में आसानी होती है। 

ये भी पढ़ें:
किसानों के लिए बहुत किफायती हैं न्यू हॉलैंड New Holland के ये ट्रैक्टर   

पीटीओ 

इस ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 76.5 Hp का शक्तिशाली इंजन मिलता है। New Holland TD 5.90 में 6 शाफ्ट वाला पीटीओ मिलता है। ट्रैक्टर का पीटीओ 540 के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। इस ट्रैक्टर में आपको रिवर्स पीटीओ का भी ऑप्शन मिलता है जो की इकनोमिक भी है। 

फ्यूल टैंक कैपेसिटी 

इस ट्रैक्टर में बहुत बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है  जिससे की ट्रैक्टर से बिना रूके कई घंटो तक कार्य किया जा सकता है। इस ट्रैक्टर में 110 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक है जो की बहुत बड़ा है और जिसमे की फ्यूल भी बहुत ज्यादा आता है।            

लिफ्टिंग कैपेसिटी 

इस ट्रैक्टर में 3565 किलोग्राम की सबसे शक्तिशाली लिफ्टिंग कैपेसिटी मौजूद है। जिससे की हर प्रकार के भारी कार्य किये जा सकते है।

ये भी पढ़ें:
मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

TYRE SIZE

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 12.4 X 24 के फ्रंट टायर और 18.4 X 30 के रियर टायर दिए है। इन टायर साइज के साथ ये ट्रैक्टर 6000 Hours / 6 साल की वार्रन्टी के साथ आता है। 

न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 कीमत  

न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 किमत रु. 26.35 लाख है।  न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 अपनी श्रेणी में सबसे अच्छा ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर पर भारत में राज्य सरकारों से विभिन्न ट्रैक्टर सब्सिडी भी उपलब्ध हैं।