जानें रबी और खरीफ सीजन में कटाई के आधार पर क्या अंतर है

By: MeriKheti
Published on: 22-Jul-2023

रबी की फसल सर्द‍ियों के सीजन में अक्टूबर से दिसंबर के बीच लगाई जाती है। रबी की फसलों में गेंहू, आलू, मटर, चना, अलसी, सरसो एवं जौं प्रमुख तौर पर शाम‍िल हैं। खरीफ की फसलों में सोयाबीन, कपास, चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंग, मूंगफली और गन्ना समेत अन्य शामिल हैं। भारत में अनेक फसलों का उत्पादन होता है। यहां की ज्यादातर आबादी कृषि क्षेत्र से ही जुड़ी हुई है। इस वजह से ही भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। भारत में ऋतुओं पर आधारित रबी एवं खरीफ फसलें दो तरह की फसलें हैं। प्रत्येक फसल के उत्पादन का एक खास मौसम होता है। इस लेख के अंदर हम आपको रबी और खरीफ की फसल में अंतराल बता रहे हैं।

रबी की फसल

रबी की फसल सर्द‍ियों के मौसम में अक्टूबर से दिसंबर तक बोई जाती है। रबी की फसलों में चना, अलसी, सरसो, जौं, गेंहू, आलू और मटर विशेष रूप से शम्मिलित हैं। इस मौसम में गेंहू की सबसे ज्यादा खेती की जाती है। अक्टूबर-नवंबर के महीने में इस फसल के बीजों की बिजाई के लिए मिट्टी में डाल दिया जाता है। इन फसलों को कम तापमान के साथ खुश्क वातावरण की जरूरत पड़ती है। मानसून समाप्त होने के उपरांत मिट्टी में पानी की भरपूर मात्रा होती है। ऐसी स्थिति में पूरी सर्दियों में इस फसल को पैदा करने के लिए अच्छी मात्रा में पानी उपलब्ध रहता है। हालांकि, नवंबर और दिसंबर में होने वाली वर्षा से इस फसल को बेहद क्षति पहुंचती है। ये भी पढ़े: रबी सीजन की फसलों की बुवाई से पहले जान लें ये बात, नहीं तो पछताओगे

रबी की फसल की कटाई कब की जाती है

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि रबी की फसल की कटाई फरवरी माह के आखिरी सप्ताह से लेकर मार्च के आखिरी सप्ताह तक की जाती है। दरअसल, इस मौसम में परिवर्तन होना प्रारंभ हो जाता है। साथ ही, तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने लगती है। फसल की कटाई के पश्चात इसको बेहतर ढ़ंग से सुखाया जाता है। उसके उपरांत इस फसल की हाथ से मड़ाई की जाती है।

खरीफ फसल की कटाई कब की जाती है

खरीफ की फसलों में मूंग, मूंगफली, गन्ना, सोयाबीन, कपास, चावल, ज्वार, बाजरा और मक्का समेत अन्य शम्मिलित हैं। इन फसलों को ज्यादा तापमान के साथ आद्रता और शुष्क वातावरण की जरूरत होती है। इन फसलों को जून-जुलाई में बोया जाता है। खरीफ की फसल अक्टूबर माह तक पककर तैयार हो जाती है। सर्द‍ियां आरंभ होने से पहले अक्‍टूबर तक इन फसलों की कटाई चालू हो जाती है।

श्रेणी