Ad

kubota

कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत के साथ Kubota L3408 ट्रैक्टर आसान बनाता है

कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत के साथ Kubota L3408 ट्रैक्टर आसान बनाता है

खेती किसानी में ट्रैक्टर अपना अहम स्थान रखता है। ट्रैक्टर किसान को अपनी शान समझता है। यदि आप भी एक किसान हैं और खेती या व्यवासायिक कार्यों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कुबोटा एल 3408 ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है। इस कुबोटा ट्रैक्टर में आपको 2700 आरपीएम के साथ 34 HP पावर उत्पन्न करने वाला 1647 CC इंजन दिया जाता है।

कुबोटा कंपनी भारत में कृषकों के लिए नवीन तकनीक वाले शक्तिशाली ट्रैक्टर तैयार करने के लिए जानी जाती है। कंपनी के बहुत सारे ट्रैक्टर शानदार परफॉर्मेंस के साथ आते हैं, जो कि खेती में आने वाली लागत को काफी कम करते हैं।

कुबोटा एल3408 की विशेषताऐं क्या-क्या हैं ?

Kubota L3408 ट्रैक्टर में आपको 1647 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Liquid Cooled इंजन दिया गया है, जो 34 HP की पावर उत्पन्न करता है। इस कुबोटा ट्रैक्टर में Dry Air Cleaner एयर फिल्टर दिया जाता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 30 HP है और इसके इंजन से 2700 आरपीएम उत्पन्न होता है। कुबोटा के इस ट्रैक्टर में 34 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया जाता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 906 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका समकुल वजन 1380 किलोग्राम है। इस कुबोटा ट्रैक्टर को 2925 MM लंबाई और 1430 MM चौड़ाई के साथ 1610 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 350 MM रखा गया है।

ये भी पढ़ें: मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

कुबोटा एल3408 के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

Kubota L3408 ट्रैक्टर में आपको Integral Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाती है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 8 Forward + 4 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स में आता है। इस कुबोटा ट्रैक्टर की 22.2 kmph फॉरवर्ड स्पीड निर्धारित की गई है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry type Single stage क्लच दिया गया है और इसमें Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन आता है। इस ट्रैक्टर में Wet Disc ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। Kubota L3408 ट्रैक्टर आपको 4 WD ड्राइव में देखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में 8.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 24 रियर टायर दिए गए हैं। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Multi Speed PTO पावर टेकऑफ आती है, जो STD : 540 @2430, ERPM ECO : 750@2596 ERPM उत्पन्न करती है। 

कुबोटा एल3408 की कीमत कितनी है ?

भारत में Kubota L3408 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.45 लाख से 7.48 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस Kubota एल3408 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में वहां पर लगने वाले RTO रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस Kubota L3408 ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी के साथ आता है।

भारतीय बाजार और किसानों के बीच लोकप्रिय 5 मिनी ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं ?

भारतीय बाजार और किसानों के बीच लोकप्रिय 5 मिनी ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं ?

आज हम आपको इस लेख में भारतीय बाजार और किसानों के बीच लोकप्रिय ट्रैक्टर्स की जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप छोटी खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं और भारतीय बाजार में बहुत से मिनी ट्रैक्टर होने से एक अजीब उलझन में हैं, तो हम आपके लिए भारत में आने वाले टॉप 5 मिनी ट्रैक्टरों की जानकारी देंगे। ताकि आपको ट्रैक्टर का अपनी सूझ-बूझ से चयन करने का अवसर मिल सके। 

खेती-किसानी के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों का प्रयोग किया जाता है। इनमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण उपकरण ट्रैक्टर होता है। खेती के बड़े कामों को किसान एक ट्रैक्टर की मदद से आसानी से पूर्ण कर सकते हैं। इससे वक्त और मजदूरी दोनों की ही बचत होती है। अगर आप लघु कृषि के लिए दमदार ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं और भारतीय बाजार में बहुत से मिनी ट्रैक्टर होने से उलझन में हैं, तो हम आपके लिए भारत में आने वाले टॉप 5 मिनी ट्रैक्टरों की जानकारी लेकर आए हैं।

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

Mahindra JIVO 365 DI 4WD ट्रैक्टर में आपको 2048 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled DI इंजन देखने को मिल जाता है, जो 36 HP पावर उत्पन्न करता है। इस मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ 30 HP पावर है, इसके इंजन से 2600 RPM उत्पन्न होता है। महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 900 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: अद्भुत खूबियों से भरपूर महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर से खेती का हर काम आसान होगा

यह मिनी ट्रैक्टर Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 8 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स में दिया जाता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में Oil Immersed Brakes with 3 Discs ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। जीवो सीरीज वाला यह मिनी ट्रैक्टर ड्राइव में आता है, इसमें 8.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 24 रियर टायर दिए गए हैं। महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4डब्ल्यू डी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4.9 लाख से 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस मिनी ट्रैक्टर के साथ 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।

जॉन डियर 3036 ई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

John Deere 3036E 4WD ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Coolant cooled with overflow reservoir, Naturally Aspirated इंजन देखने को मिल जाता है, जो 35 HP पावर उत्पन्न करता है। इस मिनी ट्रैक्टर का इंजन 2800 आरपीएम उत्पन्न करता है। इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 31 HP है। जॉन डियर 3036 ई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 910 किलोग्राम निर्धारित की गई है।

John Deere 3036E 4WD ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 8 Reverse Sync Reverser गियरबॉक्स दिया जाता है। जॉन डियर का यह मिनी ट्रैक्टर Oil Immersed Brakes के साथ आता है। जॉन डियर का यह मिनी ट्रैक्टर 4WD ड्राइव में आता है, इसमें 8 X 16, 4 PR फ्रंट टायर और 12.4 X 24.4, 4PR, HLD रियर टायर दिए गए हैं। जॉन डियर 3036 ई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 8 लाख से 9 लाख रुपये तय की गई है। कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।

कुबोटा एल3408 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

Kubota L3408 4WD ट्रैक्टर में आपको 1647 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Liquid Cooled इंजन आता है, जो 34 HP की पावर उत्पन्न करता है। इस कुबोटा ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 30 HP है। साथ ही, इसका इंजन 2700 आरपीएम उत्पन्न करता है। कुबोटा के इस मिनी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 906 किलोग्राम निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें: कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत के साथ Kubota L3408 ट्रैक्टर आसान बनाता है

कंपनी के इस कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर में आपको Integral Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया जाता है। इस कुबोटा मिनी ट्रैक्टर में 4 WD ड्राइव आता है, इसमें 8.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 24 रियर टायर दिए गए हैं। कुबोटा एल3408 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.45 लाख से 7.48 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी देती है। 

वीएसटी शक्ति 932 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर

VST Shakti 932 DI 4WD ट्रैक्टर में आपको 1758 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 30 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। इस मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 25 HP है और इसका इंजन 2400 आरपीएम उत्पन्न करता है। वीएसटी शक्ति मिनी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1250 किलोग्राम तय की गई है।

कंपनी का यह छोटा ट्रैक्टर Power स्टीयरिंग के साथ 9 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स में आता है। इस स्मॉल ट्रैक्टर में Oil Immersed Disc ब्रेक्स दिए गए हैं। VST का यह मिनी ट्रैक्टर फोर व्हील ड़्राइव में आता है, इसमें 6.0 x 12 फ्रंट टायर और 9.5 x 20 रियर टायर दिए गए हैं। वीएसटी शक्ति 932 डीआई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.4 लाख से 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस मिनी ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।

महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

MAHINDRA JIVO 305 DI 4WD ट्रैक्टर में आपको 2 सिलेंडर के साथ Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 30 HP पावर उत्पन्न करता है। इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 24 HP है और इसके इंजन से 2500 आरपीएम जनरेट होता है। महिंद्रा के इस जीवो मिनी ट्रैक्टर की 750 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: जानिए महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में

इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। इस मिनी ट्रैक्टर में ट्रैक्टर Oil Immersed ब्रेक्स दिए गए हैं। जीवो सीरीज वाला यह मिनी ट्रैक्टर 4WD ड्राइव में आता है। इसमें 210.82 mm x 609.6 mm (8.3 in x 24 in) रियर टायर प्रदान किए गए हैं। महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4WD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.8 लाख से 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस मिनी ट्रैक्टर के साथ 2 साल तक की वारंटी देती है। 

मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

जैसा कि हम सब जानते हैं, कि बाजार में आजकल मिनी ट्रैक्टर के बहुत सारे ऐसे मॉडल आ रहे हैं, जिनसे खेती-किसानी के समस्त कार्य हो रहे हैं। 

अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित ये ट्रैक्टर लुक और डिजायन की बदौलत नये जमाने के किसानों के पसंदीदा हैं। इस वजह से इनकी मांग भी तीव्रता से बढ़ रही है। 

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि 5 लाख रुपये से कम बजट हैं और ऐसा ट्रैक्टर खरीदना है, जिससे आप खेती के कार्य पूर्ण कर सकें। उसे बागवानी के व्यवसाय में इस्तेमाल कर सकें। 

साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर कमर्शियल कार्य भी पूरे हो सकें, तो इन सभी कामों के लिए बड़ा ट्रैक्टर खरीदने की आवश्यकता नहीं है। ये समस्त कार्य छोटा ट्रैक्टर भी बड़ी सहजता से पूरा कर सकता है। ट्रैक्टर बाजार में छोटे ट्रैक्टर का ट्रेंड काफी रफ्तार पकड़ रहा है। 

साथ ही, हर बड़ी कंपनी मिनी ट्रैक्टर के मॉडल लॉन्च कर रही है। 18-28HP की पावर में कौन से उत्तम 5 मिनी ट्रैक्टर हैं। जानें इनकी विशेषता और कीमतों के विषय में। 

1 -Swaraj Code

किसान भाइयो स्वराज कोड 2WD ट्रैक्टर खेत में कार्य करने के लिए छोटा मगर काफी दमदार ट्रैक्टर है। इस मिनी ट्रैक्टर के उपयोग से बागबानी के कार्य अच्छी तरह से किये जा सकते हैं। 11HP वाले इस ट्रैक्टर में 389CC का 1 सिलेंडर इंजन है। 

ट्रैक्टर का भार लगभग 455 किलोग्राम है। वहीं, इसकी लिफ्टिंग क्षमता की बात की जाए तो 220 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में 2 व्हील ड्राइव है। इसमें 6 गियर हैं, जिसमें से 6 फॉरवर्ड एवं 3 रिवर्स गियर हैं। ट्रैक्टर में ऑइल इमर्स्ड ब्रेक मौजूद हैं। स्वराज कोड ट्रैक्टर की कीमत 2.45- 2.50 लाख रुपये है। 

यह भी पढ़ें: Swaraj Tractor: आ गया खेती का भी Code

2 -Kubota Neostar A211N-OP

बतादें, कि मिनी सेगमेंट ट्रैक्टर के अंतर्गत कुबोटा न्यूस्टार A211N-OP भी एक अच्छा विकल्प है। इस ट्रैक्टर में 1001 cc का 3 सिलेंडर इंजन है, जिसकी पावर 21 हॉर्सपावर है। 

इस ट्रैक्टर में सिंगल ड्राई सिंगल प्लेट क्लच सिस्टम है। इसका स्टेयरिंग मैनुअल है, 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गीयर हैं। इसकी कीमत 4.40 लाख रुपये से चालू है। 

कम कीमत में ये किसानों के लिए एक दमदार ट्रैक्टर है, जो कि खेती के अतिरिक्त बागवानी के कार्यों को भी सुगमता से कर सकता है। 

3 -New Holland Simba 30

किसान भाइयों के लिए मिनी ट्रैक्टर में खरीदने के लिए न्यू हॉलैंड का Simba 30 भी उत्तम विकल्प है। इस ट्रैक्टर में 4 व्हील ड्राइव है और 29 HP का इंजन है। 

इसमें 9 फॉरवर्ड गेयर के साथ 3 रिवर्स गेयर मौजूद हैं। ट्रैक्टर में पावर स्टेयरिंग एवं ऑइल इमर्स्ड ब्रेक हैं। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की कीमत 5 लाख रुपये से चालू होती है। 

4 - Mahindra Oja 2121

यह न्यू लॉन्च ट्रैक्टर 4WD विशेषताओं से युक्त है, जिससे यह कितने भी ऊबड़-खाबड़ अथवा ऊंची नीची जगह पर चल सकता है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर के साथ 21 HP का इंजन लगा है, जिससे इसका माइलेज बेहद शानदार आता है।

ट्रैक्टर में 2400RPM है। ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड के साथ 12 ही रिवर्स गीयर मौजूद हैं। ट्रैक्टर में ऑइल इमर्स्ड ब्रेक उपलब्ध हैं। ये फ्यूल एफिशियेंट ट्रैक्टर है। इसमें आपको पावर स्टेयरिंग मिलेगा। इसके रियर टायर का आकार 8x18 है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 950 किलोग्राम है। 

यह भी पढ़ें: महिंद्रा ने भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 7 ट्रैक्टर लॉन्च किए

5 - Sonalika MM18

सोनालिका मिनी ट्रैक्टर MM 18 में 863.5CC के साथ 18HP का इंजन उपलब्ध है। यह सिंगल सिलेंडर एवं वॉटर कूल्ड इंजन है, जो 1200RPM पर 54Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। 

इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 28 लीटर है। सोनालिका मिनी ट्रैक्टर MM 18 में स्लाइडिंग मैश के साथ मैनुअल गीयरबॉक्स है। ट्रैक्टर में ड्राई ब्रेक और मेकेनिकल स्टीयरिंग मौजूद है। 

इसमें सिंगल क्लच सिस्टम है और डुअल PTO और PTO स्पीड 540 है। सोनालिका मिनी ट्रैक्टर MM 18 का वजन 1160 किलोग्राम है। इसकी कीमत 3 लाख रुपये से कम है।

किसान भाइयों को डीजल के खर्च और प्रदूषण की मार से बचाऐगा ये ई-ट्रैक्टर

किसान भाइयों को डीजल के खर्च और प्रदूषण की मार से बचाऐगा ये ई-ट्रैक्टर

किसानों का दोस्त माने जाने वाला ट्रैक्टर भी अब अपने किसान मित्रों को डीजल के खर्च की मार से बचाने के लिए इलेक्ट्रिक बैटरी से चलेगा। जी हाँ, आज हम आपको जानकारी देंगे इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (ITPL) के इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ITPL e-Tractors के विषय में। 

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी से लगाकर कार एवं बसों को भी सरकार निरंतर बैटरी चालित करने की कोशिश कर रही है। इसकी मुख्य वजह तेल के प्राकृतिक सीमित संसाधनों के दोहन में गिरावट लाना है। साथ ही, भारत में ऊर्जा के नवीन आयामों को स्थापित करना भी है। 

बतादें, कि कृषि क्षेत्र में भी इस प्रकार के बहुत से नवीन कृषि यंत्रों का विकास हो चुका है, जिनमें कृषि ड्रोन, ग्रास कटर इत्यादि शम्मिलित हैं। 

परंतु, कृषि तकनीक के विकास के साथ ही फिलहाल किसानों का दोस्त कहा जाने वाला ट्रैक्टर भी फिलहाल डीजल की जगह इलेक्ट्रिक बैटरी के माध्यम से चलेगा। 

दरअसल, हम इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (ITPL) के इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ITPL e-Tractors के बारे में बात कर रहे हैं। कंपनी ने यह ट्रैक्टर 2023 में ही लॉन्च किया है। आगे हम आपको इस लेख में ट्रैक्टर की कीमत एवं विशेषताओं के विषय में जानकारी देंगे।

ITPL e-Tractors की कुछ मुख्य विशेषताऐं

ITPL e-Tractors की खासियतों की बात करें तो इसकी अधिकतम गति 30 किलोमीटर/घंटे है। यह ट्रैक्टर एक बार की चार्जिंग में लगभग 100 किलोमीटर तक चलता है। इसके अंदर 35 हॉर्स पॉवर का आउटपुट होता है। यह 300 NM का टार्क जनित कर सकता है।

ये भी पढ़ें: ITL ने सोनालिका ट्रैक्टर्स की नई सीरीज लॉन्च करदी है

ITPL e-Tractors कितने रुपए में आता है

इस ट्रैक्टर को किसानों की सुविधा के अनुरूप तैयार गया है। यह खेतों से लगाकर किसानों के विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक कार्यों को सुगमता से कर सकने में समर्थ हैं। 

साथ ही, इसकी कीमत की बात की जाए तो यह बाजार में 3 से 5 लाख के मध्य निर्धारित की गई है। यह किसानों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं से छुटकारा भी दिलाएगा। साथ ही, इसके मेंटिनेंस यानी कि रखरखाव में भी किसानों का काफी कम खर्चा आएगा।

ITPL e-Tractors के कितने फायदे हैं

  • डीजल की अंधांधुंध खपत व खर्च से छुटकारा
  • खर्चा कम और काम ज्यादा
  • प्रदूषण से पूर्णतय मुक्ति
  • बेहद ही कम मेंटिनेंस का खर्चा
  • घरेलु एवं व्यावसायिक कार्यों में सहायक

भविष्य में यह ट्रैक्टर मील का पत्थर साबित होगा

नई बुलंदियों को छूने वाली कृषि क्षेत्र की दृष्टि से यह ट्रैक्टर वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के लिए भी बेहद काम आने वाला है। भारत सहित विश्व भर में प्राकृतिक तौर पर मिलने वाले पेट्रोल, डीजल की अपेक्षा यही ट्रैक्टर्स ले लेंगे। 

इसकी वजह यह है, कि यह विद्युत चालित होते हैं। इनके कम मेंटिनेंस के खर्च एवं चलने में सहजता की वजह से यह किसानों की प्रथम पसंद भी बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: स्वराज ट्रैक्टर द्वारा 40-50 एचपी श्रेणी में नई ट्रैक्टरों की सीरीज लॉन्च की गई है

E-Tractors को प्रोत्साहन देने के लिए अनुदान भी दिया जाता है

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि यदि कोई भी किसान इस तरह के ई-ट्रैक्टर को खरीदना चाहता है, तो सर्व प्रथम उसे सरकार की तरफ से जारी योजनाओं के मुताबिक मिलने वाले अनुदान के संबंध में भी जानकारी होनी बेहद आवश्यक है।

वर्तमान में बहुत-सारी राज्य सरकारें भी e-Tractors की खरीद के लिए अनुदान धनराशि उपलब्ध करा रही हैं। आपको इसके लिए अपने समीपवर्ती कृषि विज्ञान केंद्र अथवा अन्य सरकारी कृषि विभाग से जानकारी को इकठ्ठा करने के उपरांत ही खरीदना चाहिए।

Escorts Kubota ने जारी की 2023 दिसंबर की बिक्री रिपोर्ट कुल बिक्री में 18.6% की गिरावट

Escorts Kubota ने जारी की 2023 दिसंबर की बिक्री रिपोर्ट कुल बिक्री में 18.6% की गिरावट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर ने अपनी दिसंबर 2023 में हुई बिक्री के आंकड़ें जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक Escorts Kubota ने घरेलू एवं निर्यात बिक्री में दिसंबर 2022 की तुलनात्मक दिसंबर 2023 में कम ट्रैक्टरों की बिक्री की है। कंपनी ने घरेलू बिक्री में 17.0% की गिरावट, निर्यात बिक्री में 31.8% की कमी तथा कुल बिक्री में 18.6% की कमी देखने को मिली है। भारत की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता Escorts Kubota ने अपनी दिसंबर 2023 में हुई बिक्री के आंकड़ें जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू एवं निर्यात बिक्री में दिसंबर 2022 की अपेक्षा दिसंबर 2023 में कम ट्रैक्टरों की बिक्री की है। कंपनी ने घरेलू बिक्री में 17.0% की गिरावट, निर्यात बिक्री में 31.8% की गिरावट एवं कुल बिक्री में 18.6% की गिरावट का सामना किया है।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री कितनी है ?

Escorts Kubota द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ट्रैक्टर की दिसंबर 2023 की घरेलू बिक्री में 17.0 % फीसद की भारी गिरावट का सामना किया है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने दिसंबर 2022 में 4,979 ट्रैक्टरों को भारत में बेचा था। वहीं, दिसंबर 2023 में कुल ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री 4,131 यूनिट्स रही है।  ये भी पढ़ें: Kubota Corp की इक्विटी हिस्सेदारी बढ़कर हुई 44.8%, Escorts लिमिटेड का नाम अब हुआ Escorts Kubota Limited

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की निर्यात बिक्री कितनी है ?

कंपनी की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर्स ने निर्यात बिक्री में 31.8% की कमी का सामना किया गया है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में समकुल 405 ट्रैक्टरों को भारत से बाहर बेचा है। लेकिन, दिसंबर 2022 में 594 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की गई थी। जो कि 2023 की तुलना में ज्यादा है।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की समकुल घरेलू + निर्यात बिक्री 

Escorts Kubota ट्रैक्टर्स की दिसंबर 2023 में हुई समकुल बिक्री पर एक नजर डालें, तो कंपनी ने दिसंबर माह में घरेलू + निर्यात बिक्री में 18.6% फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में कुल 4,536 ट्रैक्टरों को बेचा गया है। लेकिन, दिसंबर 2022 में 5,573 एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बेचे गए थे। जो कि 2023 की तुलना में ज्यादा है। 
MAHINDRA 595 DI Vs Kubota MU 5502 ट्रैक्टर का तुलनात्मक विश्लेषण

MAHINDRA 595 DI Vs Kubota MU 5502 ट्रैक्टर का तुलनात्मक विश्लेषण

आज हम आपको किसान का मित्र कहे जाने वाले ट्रैक्टर की जानकारी देंगे। भारतीय बाजार में इतने सारे ट्रैक्टर देखकर उलझन में फसे हैं, तो आज हम आपके लिए भारत के 2 सबसे मशहूर 50 HP में आने वाले MAHINDRA 595 DI एवं Kubota MU 5502 ट्रैक्टर की तुलना लेकर आए है।  खेती के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों की अहम भूमिका होती है। परंतु, इनमें सबसे प्रमुख ट्रैक्टर को माना जाता है। किसान एक ट्रैक्टर के साथ खेती के बहुत सारे कार्यों को सहज बना सकता है। अगर आप भी एक ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं एवं भारतीय बाजार में इतने सारे ट्रैक्टर मॉडल्स देखकर उलझन में फसे हैं, तो आज हम आपके लिए भारत के 2 सबसे पॉपुलर 50 HP में आने वाले ट्रैक्टरों की जानकारी प्रदान करेंगे।

MAHINDRA 595 DI Vs Kubota MU 5502 की विशेषताओं की तुलना

अगर हम इन शक्तिशाली ट्रैक्टरों की तुलना करें, तो महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में 2523 सीसी क्षमता के साथ 4 सिलेंडर में Water Cooled इंजन आता है, जो 50 HP पावर उत्पन्न करता है। वहीं, कुबोटा का यह ट्रैक्टर 2434 CC क्षमता वाले 4 सिलेंडर में Liquid cooled इंजन के साथ आता है, जो 50 HP पावर उत्पन्न करता है। महिंद्रा ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ 44 HP पावर है। वहीं, कुबोटा ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 47 HP है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता रखता है। कुबोटा ट्रैक्टर 2100 किलोग्राम की भार उठाने की क्षमता के साथ आता है। 

MAHINDRA 595 DI Vs Kubota MU 5502 के फीचर्स में तुलना 

अगर हम इन ट्रैक्टर के फीचर्स की तुलना करें, तो MAHINDRA 595 DI ट्रैक्टर में आपको Mechanical / Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। वहीं, Kubota MU 5502 ट्रैक्टर में Power (Hydraulic double acting) स्टीयरिंग के साथ 12 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। महिंद्रा 595 डीआई ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 रियर टायर दिए गए है। वहीं, कुबोटा एमयू 5502 एक टू व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है, इसमें आपको 7.5 x 16 / 6.5 x 20 फ्रंट टायर और 16.9 x 28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। ये भी पढ़ें: MAHINDRA 475 DI ट्रैक्टर फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

MAHINDRA 595 DI Vs Kubota MU 5502 की कीमत तुलना

महिंद्रा 595 डीआई ट्रैक्टर की अधिकतम शोरूम कीमत 6.95 लाख से 7 लाख रुपये तय की गई है। वहीं, कुबोटा एमयू 5502 ट्रैक्टर 9 लाख से 11 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में आता है। Mahindra अपने इस ट्रैक्टर के साथ 2 साल तक की वारंटी प्रदान करती है। वहीं, Kubota का यह ट्रैक्टर 5 वर्ष की वारंटी के साथ आता है।
Kubota Corp की इक्विटी हिस्सेदारी बढ़कर हुई 44.8%, Escorts लिमिटेड का नाम अब हुआ Escorts Kubota Limited

Kubota Corp की इक्विटी हिस्सेदारी बढ़कर हुई 44.8%, Escorts लिमिटेड का नाम अब हुआ Escorts Kubota Limited

Escorts लिमिटेड का अब नाम बदल गया है। कंपनी ने अपना नाम ‘Escorts Limited’ से बदलकर ‘Escorts Kubota Limited’ रखने के लिए ज़रूरी अनुमोदन प्राप्त कर लिए हैं। इस तरह से कंपनी का नाम 9 जून 2022 से बदल गया है। Escorts और जापान की कंपनी Kubota कॉर्पोरेशन ने अपनी पार्टनरशिप को और मजबूत करते हुए, कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपने विजन को और भी बल प्रदान किया है। Kubota ने Escorts कंपनी में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी 44.8 प्रतिशत तक बढ़ा दी है। इसके लिए उन्होंने कंपनी की नई इक्विटी हिस्सेदारी को सब्सक्राइब किया और Escorts के हिस्सेदारों को ओपन ऑफर दिया। इस तरह से Kubota कॉर्पोरेशन मौजूदा प्रमोटरों के साथ कंपनी की ज्वाइंट प्रमोटर बन गई है। नंदा फैमिली जिनकी कंपनी में शेयरहोल्डिंग पहले जितनी ही है, वह कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पहले की तरह बने रहेंगे।

ये भी पढ़े: किसान और उसकी जरूरतें: अच्छे Tractor से खेती मतलब खेत के साथ किसान का भी विकास

पार्टनरशिप के बारे में जानकारी देते हुए निखिल नंदा ने कहा, "Escorts Kubota लिमिटेड में हमारी Kubota के साथ पार्टनरशिप का सभी स्टेकहोल्डर और इन्वेस्टर्स ने स्वागत किया है। उसके बाद प्रक्रिया काफी आसान रही। यह एक सही वक्त है जब हम वैश्विक होते हुए भारत के साथ दुनिया में फूड सिक्योरिटी और कृषि में अपना योगदान दे सकें।" युइची किताओ, अध्यक्ष और प्रतिनिधि निदेशक, Kubota, जापान ने कहा, “हम एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के साथ खासतौर पर उस वक्त साझेदारी करके बहुत खुश हैं, जब हम आपस में मिलकर दुनियाभर में फार्म मैकेनाइजेशन को बेहतर तरीके से उपलब्ध करा सकते हैं और फूड सिक्योरिटी के साथ खेती में पैदावार बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ये भी पढ़े: खेती करो या उठाओ भार,एस्कॉर्टस ट्रैक्टर(Escort Tractor) रहे हमेशा तैयार

एस्कॉर्ट्स भारत के अग्रणी इंजीनियरिंग समूहों में से एक है, जो कृषि मशीनरी, सामग्री हैंडलिंग, निर्माण उपकरण और रेलवे उपकरण में काम कर रहा है। एस्कॉर्ट्स कृषि मशीनीकरण, रेलवे प्रौद्योगिकी के आधुनिकीकरण और भारतीय निर्माण के परिवर्तन में क्रांति का नेतृत्व करके ग्रामीण और शहरी भारत में जीवन को बदलने का प्रयास करता है। Kubota Corp एक वैश्विक निर्माण कंपनी है, जो विश्वव्यापी नेटवर्क के साथ कृषि, जल और जीवित पर्यावरण उत्पादों में विशेषज्ञता रखती है, जो 100 से अधिक देशों में फैली हुई है।
घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 4 प्रतिशत कमी के साथ-साथ निर्यात में भी रिकॉर्ड गिरावट

घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 4 प्रतिशत कमी के साथ-साथ निर्यात में भी रिकॉर्ड गिरावट

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इस वर्ष अक्टूबर माह में ट्रैक्टरों की बिक्री में काफी गिरावट दर्ज की गई है। भारत के दक्षिणी हिस्सों में इसका सर्वाधिक प्रभाव देखने को मिला है। जहां, कम बरसात एवं कम अनुदान की वजह से बिक्री काफी कम रही है। हालांकि, इस माह ट्रैक्टरों की बिक्री बढ़ने के आसार हैं। अक्टूबर माह में घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में विगत वर्ष की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। 

दरअसल, अक्टूबर माह में ट्रैक्टरों की बिक्री 4 फीसद तक गिरी है। कुल मिलाकर, इस वर्ष अक्टूबर में 118,232 ट्रैक्टर की बिक्री हुई है। वहीं, विगत वर्ष ये तादात 123,525 थी। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है, कि अनियमित मानसून और लंबे त्योहारी सीजन की वजह से इस बार विगत वर्ष की तुलना में अक्टूबर माह में बिक्री कम रही है। हालांकि, धनतेरस एवं दिवाली की खरीदारी की वजह से नवंबर में ट्रैक्टरों की ब्रिकी में तेजी देखने को मिली है। यह आशा है, कि नवंबर माह में ट्रैक्टरों की बिक्री अक्टूबर के मुकाबले में शानदार रहेगी।

ट्रैक्टरों की बिक्री में इस वजह से आई गिरावट

बिजनेस लाइन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, देश की टॉप ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अक्टूबर 2023 में 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,336 ट्रैक्टरों की सेल की. जबकि, एस्कॉर्ट्स कुबोटा की ट्रैक्टर बिक्री पिछले महीने 9 प्रतिशत गिरकर 12,642 यूनिट्स पर रही. ट्रैक्टरों की बिक्री में सबसे अच्छा प्रदर्शन उत्तरी क्षेत्रों का रहा. जहां इनकी सबसे ज्यादा सेल हुई. इसी तरह पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में भी सरकारी योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी के चलते सेल काफी हद तक अच्छी रही. जबकि, दक्षिणी क्षेत्रों में ट्रैक्टरों की सेल अच्छी नहीं रही।

ये भी पढ़ें:
एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर की फरवरी 2021 बिक्री में 30 फीसदी की वृद्धि

ट्रैक्टर निर्यात में भी दर्ज की गई गिरावट

2023 अक्टूबर माह में 7,186 इकाइयों पर मासिक निर्यात जून 2020 के पश्चात सबसे कम रहा है। ट्रैक्टर का उत्पादन अक्टूबर माह में 94,438 इकाइयों पर था। वहीं, सितंबर माह में 90,688 एवं अक्टूबर 2022 में ये 86,856 इकाइयों पर था। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल-अक्टूबर 2023 की अवधि के दौरान ट्रैक्टर निर्यात में 33 फीसद की सालाना गिरावट के साथ 7,470 इकाइयों की घटोतरी दर्ज की है। इसके साथ ही, ट्रैक्टर कंपनी एस्कॉर्ट्स के अनुसार, यूरोप में आई मंदी उनके निर्यात में घटोतरी की एक बड़ी वजह है। यूरोप उनके खास बाजारों में से एक है, ऐसी स्थिति में उनका निर्यात भी प्रभावित हुआ है।

ये भी पढ़ें:
एस्कॉर्ट्स ट्रेक्टर कंपनी का किसानों को तोहफा

दूसरी छमाही शानदार होने की संभावना - हिमंत सिक्का

महिंद्रा एंड महिंद्रा के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने बताया है, कि चालू वित्त वर्ष की द्वितीय छमाही शानदार होगी। क्योंकि, उच्च कुल खरीफ पैदावार, प्रमुख रबी फसलों के लिए उच्च एमएसपी और कृषि अर्थव्यवस्था को सरकार का समर्थन सकारात्मक भावनाओं को प्रेरित करेगा। किसान ट्रैक्टर की मांग का सहयोग कर रहे हैं। वहीं, ट्रैक्टर उद्योग चालू वित्त वर्ष को सपाट अथवा मामूली सकारात्मक विकास के साथ समाप्त करने की संभावना है। 

उन्होंने बताया है, कि निर्यात में किसी भी तरह का सुधार देखने की आशंका नहीं है। आगामी वर्ष के दौरान इसमें दोहरे अंकों के साथ गिरावट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया है, कि चालू वित्त वर्ष के दौरान ट्रैक्टर निर्यात में 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। सामान्य से कम मानसून एवं उच्च आधार को लेकर चिंताओं की वजह नुवामा ने वित्त वर्ष 2024 के लिए एक सपाट संख्या का अंदाजा लगाया है।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर ने अपना बिक्री डेटा जारी किया एवं 3.7% प्रतिशत तक की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। कंपनी ने नवंबर 2023 में 8,258 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की, वहीं नवंबर 2022 में 7,960 ट्रैक्टर की बिक्री की थी। 

 

नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री नवंबर 2022 में 7,359 ट्रैक्टर के मुकाबले में 7,855 ट्रैक्टर दर्ज की गई। इससे घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 6.7% प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा निर्यात ट्रैक्टर की बिक्री में नवंबर 2022 में 601 ट्रैक्टरों के मुकाबले में 403 ट्रैक्टर बेचे गए। कंपनी ने निर्यात बाजार में 32.9% प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।


एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023 - निर्यात और घरेलू डेटा

विवरण नवंबर 2023 नवंबर 2022% वृद्धि

घरेलू               7,855   -   7,359   -   6.7%
निर्यात              403     -   601      -  32.9%
कुल                8,258    - 7,960    -   3.7%
 

ये भी पढ़ें:
घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 4 प्रतिशत कमी के साथ-साथ निर्यात में भी रिकॉर्ड गिरावट
 


एस्कॉर्ट्स कुबोटा की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में 4.0% फीसद की गिरावट दर्ज की गई। 2022 में 72,952 ट्रैक्टरों की मुकाबले 2023 में 70,069 ट्रैक्टर बेचे गए। एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 2023 में 66,196 इकाई थी, जो कि 2022 में 67,206 इकाई थी। इसके परिणामस्वरूप 1.5% फीसद की गिरावट आई। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर के साल-दर-साल निर्यात में 2023 के दौरान 3,873 ट्रैक्टर बेचे गए, जबकि 5,746 ट्रैक्टरों की तुलना में 32.6% की गिरावट दर्ज की गई।


एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023 - साल-दर-साल% बदलाव

विवरण अप्रैल-नवंबर (8M)

            2023     -       2022  -          % वृद्धि
घरेलू    66,196   -      67,206 -          1.5%
निर्यात   3,873    -        5,746 -           32.6%
कुल     70,069   -       72,952 -            4.0%