Published on: 03-Jan-2025
Updated on: 06-Jan-2025
भारत एक कृषि प्रधान देश है यहाँ की आधी से ज्यादा जनसंख्या खेती करके जीवनयापन करती है। भारत में जलवायु विविधता होने के कारण अनेक फसलों की खेती आसानी से की जा सकती है।
मौसम और जलवायु परिस्थिति के आधार पर फसलों को 3 भागों में बाटा गया है, जिसमे आती है खरीफ यानि की गर्मी में बोई जाने वाली फसलें, रबी फसलें यानि की सर्दी के मौसम में बोई जाने वाली फसलें और जायद यानि की रबी और खरीफ के समय के बीच बोई जाने वाली फसलें।
खरीफ फसलों की खेती भारत में बड़े पामने पर होती है क्योंकि इस समय वर्षा होती है जिससे सूखे क्षेत्रों में भी फसलों कि बुवाई हो जाती है।
इस लेख में हम आपको भारत में उगाई जाने वाली खरीफ फसलों की सूची और उनके वनस्पति नाम से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देंगे।
खरीफ फसलों की सूची वनस्पति नाम के साथ
अनाज (Cereals)
- चावल - ओराइज़ा सैटिवा एल. (Oryza sativa l.)
- ज्वार - सोरघम बाइकलर (Sorghum bicolor)
- रागी (फिंगर बाजरा) - एल्यूसिन कोरोकाना (Eleusine coracana)
- बाजरा - पेनिसेटम ग्लौकम (एल.) आर. ब्र. (Pennisetum glaucum)
दलहन (Pulses)
- लोबिया - विग्ना उंगुइकुलाटा (एल.) ( Vigna unguiculata (L.)
- उड़द - विग्ना मुंगो (Vigna mungo)
- मूंग - विग्ना रेडियाटा (Vigna radiata)
- अरहर - कैजानस कैजन (एल.) ( Cajanus cajan (L.)
- कुल्थी (घोड़ा ग्राम) - मैक्ट्रोटाइलोमा युनिफ्लोरम (Macrotyloma uniflorum)
- सोयाबीन - ग्लाइसिन मैक्स (एल.) मेर्र. ( Glycine max (L.) Merr.)
- सेम (अवराई) - लैब लैब पर्प्यूरियस (एल.) वेर. टाइपिकस (Lab lab purpureus (L.) var. typicus.)
- तलवार सेम - कैनावालिया ग्लेडिएटा एल. ( Canavalia gladiata L.)
तेलहन (Oilseeds)
- तिल - सेसामम इंडिकम (Sesamum indicum)
- सूरजमुखी - हेलियनथस अन्नुस ( Helianthus annuus)
- अरंडी - रिकिनस कम्यूनिस (Ricinus communis)
- नाइजर (रामतिल) - गुइजोटिया अबिसिनिका (Guizotia abyssinica)
- करड़ी - कार्थामस टिन्क्टोरियस (Carthamus tinctorius)
रेशेदार फसलें (Fiber Crops)
- कपास - गॉसिपियम स्पी. (Gossypium sp.)
- जूट - कोरकोरस ओलिटोरियस एवं कोरकोरस कैप्सुलारिस ( Corchorus olitorius & Corchorus capsularis)
शर्करा फसलें (Sugar Crops)
- गन्ना - सैकेरम ऑफिशिनेरम (Saccharum officinarum)
चारा फसलें (Fodder Crops)
- गिनी घास - पैनिकम मैक्सिमम (Panicum maximum)
सब्जियाँ (Vegetables)
- भिंडी - एबेलमोसचस एस्कुलेंटस (एल.) मोएनच. (Abelmoschus esculentus (L) Moench.)
- कद्दू - कुकुर्बिटा मोसचाटा पोइर. (Cucurbita moschata Poir.)
- करेला - मोमोर्डिका चारांटिया एल. (Momordica charantia L.)
- पेठा (राख कद्दू) - बेनिनकासा हिस्पिडा कॉग्न. (Benincasa hispida Cogn.)
- खीरा - कुकुमिस सैटिवस एल. (Cucumis sativus L.)
- खरबूजा - कुकुमिस मेलो एल. (Cucumis melo L;)
- टिंडा - सिट्रूलस वल्गारिस श्राड वेर. फिस्टुलोसस (Citrullus vulgaris Schrad var. fistulousus)
- ग्वार फली - साइएमोप्सिस टेट्रागोनोलोबा एल. (Cyamopsis tetragonoloba L)
- फ्रेंच बीन्स - फेजोलस वल्गारिस एल. (Phaseolus vulgaris L)
कंद फसलें (Tuber Crops)
- शकरकंद - आइपोमिया बाटाटास (एल.) लाम. (Ipomoea batatas (L) Lam)
- टपिओका (कसावा) - मैनिहॉट एस्कुलेन्टा क्रांट्ज. (Manihot esculenta Crantz.)
पत्तेदार सब्जियाँ (Leafy Vegetables)